
31 अगस्त के लिए अलर्ट हुआ जारी, अब तक इन तीन जिलों में घोषित हुआ अवकाश।

मौसम विभाग द्वारा 31 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घण्टों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की सम्भावना के दृष्टिगत “ऑरेंज” अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान मौसम की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए अब तक तीन जिलों देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में अवकाश घोषित कर दिया गया है। आदेश के अनुसार दिनांक 31 अगस्त को इन तीनो जिलों के समस्त विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
