Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > शुद्धिकरण विवाद में राहुल गांधी पर एफआईआर, अमित कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा, कांग्रेस आज पूरे प्रदेश के थानों में देगी तहरीर।

शुद्धिकरण विवाद में राहुल गांधी पर एफआईआर, अमित कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा, कांग्रेस आज पूरे प्रदेश के थानों में देगी तहरीर।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
August 31, 2026
3 Min Read
Share

Contents
शुद्धिकरण विवाद में राहुल गांधी पर एफआईआर, अमित कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा, कांग्रेस आज पूरे प्रदेश के थानों में देगी तहरीर।राहुल गांधी ने मांगी थी एफआईआरकांग्रेस आज थानों में देगी तहरीर

शुद्धिकरण विवाद में राहुल गांधी पर एफआईआर, अमित कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा, कांग्रेस आज पूरे प्रदेश के थानों में देगी तहरीर।

हल्द्वानी। रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। हल्द्वानी कोतवाली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई जवाहर नगर निवासी अमित कुमार की शिकायत पर हुई है। शिकायतकर्ता अमित कुमार वाल्मीकि समाज से हैं और श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास से जुड़े बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और 299 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए सफाई और धार्मिक अनुष्ठान को जातिगत रंग देते हुए टिप्पणी की, जिससे अनुसूचित जाति समाज की भावनाएं आहत हुईं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित प्रेस वार्ता की वीडियो रिकॉर्डिंग, सोशल मीडिया पोस्ट और 8 व 11 अगस्त के कार्यक्रमों के फोटो-वीडियो भी उपलब्ध कराने की बात कही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

राहुल गांधी ने मांगी थी एफआईआर

विवाद के बीच राहुल गांधी ने 29 अगस्त को इस मुद्दे को उठाते हुए शुद्धिकरण की कार्रवाई को छुआछूत से जोड़ते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर की मांग की थी। कांग्रेस का आरोप है कि किसी दलित नेता के कार्यक्रम के बाद स्थान का ‘शुद्धिकरण’ किया जाना सामाजिक भेदभाव और संविधान की भावना के खिलाफ है। राहुल गांधी ने इस मुद्दे को भाजपा और आरएसएस की विचारधारा से भी जोड़ा था।

कांग्रेस आज थानों में देगी तहरीर

राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने भी जवाबी रणनीति तैयार कर ली है। कांग्रेस की ओर से 31 अगस्त को राज्यभर के थानों, कोतवालियों और रिपोर्टिंग चौकियों में तहरीर देने की घोषणा की गई है। पार्टी कथित शुद्धिकरण को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

इस पूरे घटनाक्रम ने हल्द्वानी के स्थानीय विवाद को प्रदेश की राजनीति के केंद्र में ला दिया है। एक ओर कांग्रेस इसे दलित सम्मान और सामाजिक समानता का मुद्दा बता रही है, वहीं दूसरी ओर शुद्धिकरण कराने वाले पक्ष का तर्क है कि इसे जातिगत विवाद का रूप दिया जा रहा है। अब राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित जवाबी कार्रवाई के बाद यह विवाद आने वाले दिनों में और गरमाने के आसार हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट : जिला अल्मोड़ा समेत अन्य चार जिलों बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शुद्धिकरण विवाद में राहुल गांधी पर एफआईआर, अमित कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा, कांग्रेस आज पूरे प्रदेश के थानों में देगी तहरीर।
  • मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट : जिला अल्मोड़ा समेत अन्य चार जिलों बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे।
  • रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण के विरोध में रामलीला मैदान में कांग्रेस के बड़े नेताओ का मौन प्रदर्शन, राजनीतिक टकराव और बढ़ने के आसार।
  • नंदा देवी मंदिर परिसर रानीखेत में चला स्वच्छता अभियान, लोगों ने किया श्रमदान
  • नैनीताल मानसून मैराथन में रानीखेत के नरेश चंद्र डोबरियाल ने हासिल किया प्रथम स्थान। देश-विदेश के धावकों ने लिया हिस्सा।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

बड़ी खबर : व्लॉगर ज्योति अधिकारी को कोर्ट से मिली जमानत।

कुमाऊँ न्यूज़

नगर पालिका की पार्किंग में आग से वाहन हुए थे ख़ाक, अब CCTV में लाइटर लेकर आग जलाते दिखा युवक, पुलिस ने तलाश शुरू की।

कुमाऊँ न्यूज़

फॉरेंसिक जांच में हुआ खुलासा, हल्द्वानी में कुत्ता ही बछड़े का सिर लेकर आया था, पास की झाड़ियों से मांस के अन्य हिस्से भी हुए बरामद।

कुमाऊँ न्यूज़

हल्द्वानी शादी समारोह में जा रहे अल्मोड़ा निवासी शिक्षकों की कार खाई में गिरी, 3 की मौत एक गंभीर घायल।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account