Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत में युवा कांग्रेस की बैठक : मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को चर्चा।

रानीखेत में युवा कांग्रेस की बैठक : मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को चर्चा।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
August 6, 2026
2 Min Read
Share

रानीखेत में युवा कांग्रेस की बैठक : मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को चर्चा।

रानीखेत। आगामी 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे को सफल बनाने और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर युवा कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को रानीखेत में आयोजित की गई। बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अवनीश महल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


बैठक में युवा कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि अवनीश महल ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की सबसे मजबूत कड़ी है। आगामी विधानसभा चुनावों में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

- Advertisement -

बैठक के दौरान संगठन विस्तार के तहत विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा भी की गई। अजय रावत को ताड़ीखेत ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष, कार्तिक रावत को चिलियानौला नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष, उज़ैब हुसैन को युवा विधानसभा उपाध्यक्ष तथा स्वास्तिक खुल्बे को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा गिरीश कुमार को द्वाराहाट विधानसभा अध्यक्ष, मनोज कुमार को चौखुटिया ब्लॉक अध्यक्ष और ईश्वर को द्वाराहाट ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने की शुभकामनाएं दी गईं। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने की, जबकि संचालन युवा विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत ने किया। इस अवसर पर युवा जिला उपाध्यक्ष अंकित रावत, जिला महासचिव अरसालन शेख, रुद्र माहरा, दीपक सोंटियाल, पंकज किरौला, भावेश पंत, भरत और अभिनव मेहरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भू-कानून उल्लंघन में बड़ी कार्यवाई : 250 वर्ग मीटर भूमि राज्य सरकार के पक्ष में लेने के निर्देश।
Next Article भतरौंजखान में कांग्रेस ने फूँका स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री तथा उत्तराखंड सरकार का पुतला।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष बने त्रिलोक आर्या
  • रानीखेत में मां नन्दा देवी सेवा समिति की कैरम प्रतियोगिता, एकल वर्ग में 37 और डबल्स वर्ग में 21 टीमों ने प्रतिभाग किया।
  • भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में दीप पांडे को मिली जगह, चुनाव से पहले संगठन में बढ़ी सक्रियता।
  • रामनगर रानीखेत रोड पर सड़क धंसी तो खाई में जा गिरा डंपर, चौखुटिया निवासी वाहन चालक की मौत। कई साल पहले पिता ने भी हादसे में गंवाई थी जान . मार्ग की बदहाली पर फिर उठे सवाल, हादसे के बाद चौड़ीकरण की मांग ने पकड़ा जोर।
  • कैबिनेट के 10 फैसलों पर लगी मुहर, एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड 25 हजार

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

जुलाई में होंगे व्यापार मंडल रानीखेत के चुनाव, निवर्तमान व्यापार मंडल के तीन पदाधिकारी चुनाव के लिए अयोग्य घोषित, भगवंत नेगी को बनाया मुख्य चुनाव अधिकारी।

रानीखेत न्यूज़

कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के वीर जवानों को दी रानीखेत में दी जाएगी निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श, कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के उप कमांडेंट कर्नल प्रभु ने डॉ सुरभि के क्लिनिक में सुविधा का किया शुभारम्भ।

रानीखेत न्यूज़

ताड़ीखेत ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और खाने का सामान चोरी।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में मां नंदा सुनंदा महोत्सव में प्रतियोगिताओ का हुआ आयोजन, चित्रकला, मेहंदी, ऐपण व फैंसी ड्रेस में प्रतियोगियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account