
रानीखेत में प्राण प्रतिष्ठा के साथ आरंभ हुआ 135वां नंदाष्टमी महोत्सव, प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में हुई प्राण प्रतिष्ठा, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन।
रानीखेत में आज 135वां नंदाष्टमी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। 28 अगस्त को कदली वृक्ष लाकर मूर्ती निर्माण किया गया और आज रविवार प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में मां नंदा -सुनंदा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के साथ 135वां नंदाष्टमी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रातः से ही मां के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मां नंदा -सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।

महोत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओ का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमे चित्रकला, मेहंदी, ऐपण, फैंसी ड्रेस तथा लोक नृत्य, उत्तराखंडी परिधान, झोड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। साथ ही खेलों के क्षेत्र में वॉलीबाल, हॉकी, कैरम, स्नूकर का भी आयोजन किया जा रहा है। इनमे क्षेत्रवासियों द्वारा बड़ी संख्या में परिभाग किया जा रहा है। महोत्सव का समापन 3 सितम्बर को शोभा यात्रा के साथ किया जायेगा।
