

भाजपा ने 2027 के चुनाव को लेकर कासी कमर, रानीखेत में बैठक कर पदाधिकारियों को दी गयी जिम्मेदारी।
भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शिव मंदिर रानीखेत में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में आगामी 2027 के चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गयी तथा कई पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव हेतु जिम्मेदारियां दी गयी।

बैठक में पूर्व दर्जाधारी नरेंद्र रौतेला और पूर्व नगर अध्यक्ष अविनाश गोयल के निधन को संगठन की भारी क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया गया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने दोनों के निधन को पार्टी तथा नगर के लिए बड़ी क्षति बताया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्त सोनू फर्त्याल, संयोजक अजय चौहान, सहसंयोजक दर्शन बिष्ट, नगर अध्यक्ष ललित मेहरा, दीप भगत, मोहन नेगी,, दीप्ती बिष्ट, उमेश पंत, रेखा पांडे, तनुजा शाह, पुष्पा तिवारी, महेंद्र रावत, विनोद भार्गव, विपिन भार्गव, खजान जोशी, हरीश पांडे, अमित हर्बोला, राजेंद्र बिष्ट, पूरन बिष्ट सूरज रावत, लक्ष्मण नेगी, खजान पांडे आदि मौजूद थे।

