Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > बिट्टू की साँसे टूट रही थी, चलने की हालात भी नहीं थी, फिर भी डॉक्टर ने फिट बताकर वापस भेज दिया घर। अगली सुबह बिट्टू की हो गई मौत। सवालों के घेरे में अल्मोड़ा का बेस हॉस्पिटल।

बिट्टू की साँसे टूट रही थी, चलने की हालात भी नहीं थी, फिर भी डॉक्टर ने फिट बताकर वापस भेज दिया घर। अगली सुबह बिट्टू की हो गई मौत। सवालों के घेरे में अल्मोड़ा का बेस हॉस्पिटल।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी September 19, 2025 3 Min Read
Share

बिट्टू की साँसे टूट रही थी, चलने की हालात भी नहीं थी, फिर भी डॉक्टर ने फिट बताकर वापस भेज दिया घर। अगली सुबह बिट्टू की हो गई मौत। सवालों के घेरे में अल्मोड़ा का बेस हॉस्पिटल।

पहाड़ में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली किसी से छुई नहीं है। सरकार भले ही कितने दावे करे लेकिन आये दिन कोई ना कोई खबर पहाड़ की स्वस्थ सेवाओं की पोल खोल ही देती है। ऐसी ही एक घटना अल्मोड़ा में सामने आयी है जहाँ एक व्यक्ति उखड़ती सांसो के साथ पंहुचा था साथ ही चलने की हालत में भी नहीं था। लेकिन बेस हॉस्पिटल अल्मोड़ा के डॉक्टर ने उसे फिट बता कर घर भेज दिया और इसके अगली सुबह ही इलाज ना मिलाने से उस व्यक्ति मौत हो गई।

मीडिया में छपी खबरों के अनुसार 33 वर्षीय युवक बिट्टू कुमार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक के सिरसोला गांव का निवासी थे । वर्तमान में वह अल्मोड़ा के दुगालखोला में किराए पर रहते थे। यहाँ वह एक सरकारी विभाग में कॉट्रैक्ट की गाड़ी चलाते थे और अकेले रहते थे उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी।

- Advertisement -

वह कुछ समय से बीमार थे और जब बीमारी के चलते उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिचित उनकी मदद को आगे आए। बताया जा रहा है कि वह सांस नहीं ले पा रहे थे और चलना भी मुश्किल था। बुधवार दोपहर 2:30 बजे उनके साथी बद्रीश कुमार और गंगा थापा उनको लेकर बेस हॉस्पिटल अल्मोड़ा पहुंचे थे। लेकिन अस्पताल स्टाफ ने उनको लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। काफी जद्दो जहद के बाद उनका एक्स-रे करवाया गया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें फिट बताकर केवल 45 मिनट में 3:15 वापस बजे घर भेज दिया। घर जाने के की अगली सुबह बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे बिट्टू ने दम तोड़ दिया।

उनके साथियों का कहना है कि अगर डॉक्टर उस वक्त ऑक्सीजन लगा देते या हायर सेंटर रेफर कर देते तो बिट्टू की जान बच सकती थी। उन लोगों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article चमोली में बदल फटने से मची तबाही , 10 लोग हुए लापता, 6 मकान क्षतिग्रस्त, राहत एवं बचाव शुरू। देखिये वीडियो।
Next Article लोक निर्माण विभाग के रवैये से निराश भूस्खलन से परेशान ग्रामवासियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से सेफ्टी दीवार और पक्की नाली के लिए लगाई गुहार।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

द्वाराहाट से लापता नाबालिग बालिका गुड़गांव से हुई बरामद, युवक पर लगा पोक्सो एक्ट।

कुमाऊँ न्यूज़

ट्रक स्कूटी की टक्कर में अल्मोड़ा निवासी युवक की दर्दनाक मौत। ट्रक चालक हुआ फरार।

कुमाऊँ न्यूज़

थाना भतरौजखान की त्वरित कार्यवाही से गुमशुदा युवती को सकुशल किया बरामद

कुमाऊँ न्यूज़

द्वाराहाट से लापता मानसिक रुप से अस्वस्थ युवती को पुलिस ने 07 घंटे के भीतर मोहान से किया बरामद।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?