
Contents
चौखुटिया में आंदोलन के 51 दिन पूरे. होने पर तीसरी बार हुआ महा जन आक्रोश रैली का आयोजन। सडकों पर उमड़ा लोगों का हुजूम।

चौखुटिया में जन आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन के 51 पूरे होने पर आज तीसरी बार महा जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रतिभाग किया। लोगों के हुजूम से आज एक बार फिर चौखुटिया घाटी की सड़के पट गयी। रैली के दौरान दूर दूर तक भीड़ नज़र आ रही थी।


इससे पूर्व आंदोलनकारी चौखुटिया से लेकर देहरादून तक पद यात्रा भी निकाल चुके हैं। जहाँ मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आंदोलनकारियों को शीघ्र ही डॉक्टर्स की नियुक्ति समेत अन्य मांग पूरी करने की बात कही गई थी। लेकिन आंदोलनकारी मांग पूरी होने तक धरना समाप्त करने के मूड में नहीं है। वही पूर्व फौजी
भुवन कठायत ने कहा है की 25 नवंबर तक मुख्यमंत्री या स्वास्थ्य मंत्री अनशन स्थल पर नहीं आए तो वह अपने प्राण त्याग देंगे।
VIDEO :
