
पांडवखोली हिटो – बत्तीसवां पुण्यतिथि भण्डारा – 01 दिसम्बर 2025 को पांडवखोली में भंडारे के साथ होगा धार्मिक एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन, विभिन्न प्रकार की गतिविधि भी होंगी।
वारपार डाना में छू देवताक वासा । पार्वति को मैत इति, शिवजी को सोरासा
मान्यवर,
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महन्त जगदीश गिरि महाराज जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से “पथ भ्रमण संघ रानीखेत” के सेवकत्व में परम आदरणीय शिवविलीन परमगुरू “श्री श्री 1008 महन्त बलवंन्तगिरि जी महाराज नागा बाबा स्वर्गपुरी पांडवखोली” वालों का “बत्तसवां पुण्यतिथि भण्डारा” श्री गुरू कृपा से मोक्षदा एकादशी गीता जयन्ती माह मार्गशीर्ष 16 गते सोमवार, दिनांक 01 दिसम्बर 2025 को श्रृद्धा-विश्वास के प्रतीक द्रोणागिरि पर्वत श्रृंखला के मध्य स्थित विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक योग स्थली स्वर्गपुरी पांडवखोली में होना निश्चित हुआ है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि सपरिवार इस धार्मिक एवं सांस्कृक्तिक समारोह को अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सफल बनाने के साथ-साथ समस्त धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित कर कृतार्थ करेगें।
कार्यक्रम
1. रविवार, 30 नवम्बर 2025 – नित्य पूजा कार्यक्रम, गणेश पूजा, रूद्रीपाठ एवं रात्रि 8:00 बजे से कीर्तन ।
2. सोमवार, 01 दिसम्बर 2025 नित्य पूजा कार्यक्रम, रूद्रीपाठ, हवन, पूर्णाहूति एवं भण्डारा।
भण्डारा : 01 दिसम्बर 2025 समस्त कार्यक्रम ऐतिहासिक भीम की खातड़ी में सम्पन्न होंगे।
1. स्वास्थ्य विभाग के कुशल चिकित्सकों द्वारा रोगी परीक्षण एवं निःशुल्क औषधि वितरण।
2. पथ भ्रमण संघ रानीखेत के कारसेवकों द्वारा जड़ों से निर्मित कलाकृति (डिप्थ वुड) प्रदर्शनी।
3. हिमालयन इण्डियन माउन्टेन आउटडोर (हिमो), रानीखेत के नेहरू इन्स्टीट्यूट ऑफ माउन्टियनरिंग से प्रशिक्षित ईमरान जाफरी द्वारा निःशुल्क शिला आरोहण (रॉक क्लाइम्बिंग) का प्रशिक्षण।
4. विद्यालयों के छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण।
6. क्रीड़ा प्रतियोगिता: (अ) महिला वर्ग पासिंग बॉल, चम्मच दौड़ एवं बंधन दौड़। (क) बालिका वर्ग (16 वर्ष की उम्र तक) पासिंग बॉल, चम्मच दौड़, सामान्य दौड़ एवं बंधन दौड़। (ख) बालक वर्ग (16 वर्ष की उम्र तक) सामान्य दौड़, जलेबी दौड़, बोरा दौड़। (ग) सब जूनियर वर्ग के पुरूष एवं महिलाओं की विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताएं। (घ) 50 वर्ष आयु वर्ग के पुरूष एवं महिलाओं की विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिता।
7. आकर्षक पुरूस्कारों के साथ निःशुल्क खेल छल्ला गेम, गिलास गेम, अंडर-ओवर।
8. सामाजिक कार्यकर्ता श्री आनन्द अग्रवाल के बहुचर्चित समाचार पत्र संग्रह की प्रदर्शनी।
आवश्यक सूचना :-
1- समस्त जनता से समिति का अनुरोध है कि इस पोस्टर में अंकित भण्डारे की सूचना को व्यक्तिगत एवं सामूहिक निमंत्रण की मान्यता प्रदान करने की असीम कृपा करें ।
2- पार्मिक एवं आध्यात्मिक स्वल पांडयखोली में शराब पीकर एवं शराव साथ लेकर आना पूर्णतया वर्जित है। इस दुर्भावना के साव पांडवखोली आश्रम में आने वालों से निवेदन है,कि किसी भी स्थिति में पांडयखोली आश्रम में प्रवेश करने की कुचेष्ठा न करें, अन्यथा भगवान एवं इंसान दोनों की ओर से दण्ड के भागी होगें।
3. रात्रि विश्राम हेतु पधारने वाले भक्तों से अनुरोध है कि अपने साथ कम्बल अवश्य लावें।
निवेदक: पथ भ्रमण संघ, समस्त क्षेत्रीय जनता एवं श्री वलवंग्तगिरि आश्रम सेवा समिति (पंजीकृत)
स्वर्गपुरी, पाण्डवखोली, पो०-दूनागिरि, जिला-अल्मोड़ा (उत्तराखण्ड)

