Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत लोक निर्माण विभाग (PWD) के दो इंजीनियर हुए ससपेंड, सडको की मरम्मत में लापरवाही और शासन को गलत सूचना देने का आरोप।

रानीखेत लोक निर्माण विभाग (PWD) के दो इंजीनियर हुए ससपेंड, सडको की मरम्मत में लापरवाही और शासन को गलत सूचना देने का आरोप।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
November 22, 2025
2 Min Read
Share

रानीखेत लोक निर्माण विभाग (PWD) के दो इंजीनियर हुए ससपेंड, सडको की मरम्मत में लापरवाही और शासन को गलत सूचना देने का आरोप।

उत्तराखंड के में लापरवाही के गंभीर मामले सामने आने के बाद सरकार ने रानीखेत डिवीजन के दो अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया है। इनमें प्रभारी अधिशासी अभियंता बिजेंद्र सिंह मेहरा और सहायक अभियंता के.के. पांडेय शामिल हैं।

शुक्रवार को लोनिवि के सचिव डॉ. पंकज पांडे ने दोनों अधिकारियों के निलंबन के आदेश जारी किए। आदेश के मुताबिक, इन दोनों अभियंताओं को कार्यमुक्त कर मुख्य अभियंता, अल्मोड़ा के क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध किया गया है। यह कदम विभाग के प्रमुख अभियंता द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर उठाया गया, जिसमें कई गम्भीर लापरवाहियां उजागर हुई थीं।

जांच रिपोर्ट में पाया गया कि रानीखेत क्षेत्र की कई प्रस्तावित सड़कों की मरम्मत अधूरी मिली । पैच रिपेयर प्लान को वास्तविक आवश्यकता के अनुसार अपडेट नहीं किया गया। कार्ययोजना में जरूरी संशोधन नहीं किए गए। विभाग को अधूरी और गलत जानकारियां भेजी गईं। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि दोनों अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी में लापरवाही बरती और योजनाओं को संशोधित करने में गंभीर त्रुटियां कीं।

- Advertisement -

प्रदेश में लगातार सड़क मरम्मत कार्यों में मिल रही शिकायतों के चलते सरकार लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सख्ती बरत रही है। इसी के तहत यह निलंबन कार्रवाई हुई, ताकि विभाग में जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। सूत्रों के अनुसार, आगे भी विभागीय कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है, और उच्चाधिकारी अन्य प्रगति कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : सल्ट के एक स्कूल के पास विस्फोटक मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने विस्फोटक जैलेटिन की रॉड कब्जे में लिया, स्कूल तक क्यों और कैसे पहुंची जैलेटिन की रॉड जांच शुरू।
Next Article हल्द्वानी के बरेली रोड बवाल में लोगों को भड़काने के आरोपी विपिन पांडेय को मिली जमानत।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रानीखेत में स्कूली बच्चों, नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर।
  • चुनावी खींचतान से खिन्न व्यापार मंडल रानीखेत के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी और जिला महामंत्री आरपी पांडे ने दिया इस्तीफा। व्यापारिक राजनीति में मची हलचल।
  • टैक्सी स्टैंड के पास फंसे बैल को संयुक्त टीम ने सुरक्षित निकाला
  • कुमाऊँ टैक्सी महासंघ की दो टूक चेतावनी, तीन दिन में समाधान नहीं तो होगा चक्काजाम।
  • खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

रानीखेत से लापता महिला का शव फंदे में झूलता मिला, सोशल मीडिया में भी उनकी तलाश की गयी थी अपील।

रानीखेत न्यूज़

ताड़ीखेत में लखपति दीदी सम्मान समारोह में एक दर्जन से अधिक लखपति दीदियों को किया गया सम्मानित। विधायक बोले सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

रानीखेत न्यूज़

पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिवस पर रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के नवप्रवेशी छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन हुआ

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account