
हल्द्वानी के बरेली रोड बवाल में लोगों को भड़काने के आरोपी विपिन पांडेय को मिली जमानत।
हल्द्वानी में उजाला नगर प्रकरण में दो दिन पूर्व गिरफ्तार किये गए पूर्व भाजपा नेता विपिन पांडेय को आज कोर्ट से जमानत मिल गई है। पांडेय को गुरुवार को पुलिस ने कुसुमखेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट ने नैनीताल जेल भेजने के आदेश दिए थे। जिसके बाद विपिन पांडेय की तरफ से कोर्ट में जमानत याचिका लगायी गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जमानत दे दी।

हम आपको बता दें कि हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित उजाला नगर क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक बछड़े का सिर मिला था। जिस पर क्षेत्र में काफी हंगामा हुआ था, हालाँकि पुलिस जांच में सामने आया था कि किसी नवजात बछड़े को आवारा कुत्तो ने नोच खाया था। विपिन पांडेय पर इसी मामले में लोगों को भड़काने के आरोप लगे हैं।
