Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > विद्युत विभाग की लापरवाही ने 8000 मासिक वेतन पाने वाले लाइन मैन की ले ली जान। हाईटेंशन लाइन से चिपक गया कर्मचारी।

विद्युत विभाग की लापरवाही ने 8000 मासिक वेतन पाने वाले लाइन मैन की ले ली जान। हाईटेंशन लाइन से चिपक गया कर्मचारी।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी January 28, 2026 2 Min Read
Share

विद्युत विभाग की लापरवाही ने 8000 मासिक वेतन पाने वाले लाइन मैन की ले ली जान। हाईटेंशन लाइन से चिपक गया कर्मचारी।

अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर क्षेत्र के कोटूली गांव में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही से एक लाइनमैन की जान चली गई। ग्राम काना निवासी पूरन सिंह (45) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा विभागीय चूक और शटडाउन प्रक्रिया की कमियों को साफ उजागर करता है।

पूरन सिंह सोमवार शाम तक जागेश्वर में बिजली सुधारने का काम निपटा चुके थे और घर लौट रहे थे। तभी कोटूली में लाइन में आग लगने की खबर मिली, तो उन्हें दोबारा बुलाया गया। लाइन पर काम शुरू करने से पहले शटडाउन दिया गया, लेकिन तोली पावर हाउस से किसी कर्मचारी ने बिना पुष्टि के शटडाउन हटा दिया। इससे लाइन में अचानक करंट दौड़ गया और पूरन तारों से चिपक गए।

- Advertisement -

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और ग्रामीण विभाग पर भड़क गए हैं। उनका कहना है कि शटडाउन प्रक्रिया में घोर लापरवाही हुई।लोग सवाल उठा रहे हैं कि महज 8 हजार रुपये वेतन वाले कर्मचारी को ऐसी खतरनाक जिम्मेदारी क्यों सौंपी जाती है? सुरक्षा उपकरण जैसे ग्लव्स तक क्यों नहीं दिए जाते? ग्रामीणों ने ईई और एसई समेत अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत में में इस बार भी फागोत्सव भव्य रूप में मनाया जाएगा, बाजार में निकलेगी शोभा यात्रा, स्वांग प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा।
Next Article सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर को कार सवार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

द्वाराहाट से लापता नाबालिग बालिका गुड़गांव से हुई बरामद, युवक पर लगा पोक्सो एक्ट।

कुमाऊँ न्यूज़

ट्रक स्कूटी की टक्कर में अल्मोड़ा निवासी युवक की दर्दनाक मौत। ट्रक चालक हुआ फरार।

कुमाऊँ न्यूज़

थाना भतरौजखान की त्वरित कार्यवाही से गुमशुदा युवती को सकुशल किया बरामद

कुमाऊँ न्यूज़

द्वाराहाट से लापता मानसिक रुप से अस्वस्थ युवती को पुलिस ने 07 घंटे के भीतर मोहान से किया बरामद।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?