
उत्तराखंड से चीनी रणजी ट्रॉफी के सेमीफइनल की मेजबानी, पिच और ग्राउंड की खराब हालत ख़राब पाई गई।
उत्तराखंड में दो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बने हुए है पहला देहरादून और दूसरा हल्द्वानी में। लेकिन अभी तक ये स्टेडियम अंतर्राष्ट्रीय मैच के गवाह नहीं बन पाए है। सरकार खेलों के लिए लाख दावे करे लेकिन हालत इतनी खराब है कि देहरादून में रणजी ट्रॉफी के सेमीफइनल के लिए भी देहरादून के स्टेडियम को रिजेक्ट कर दिया गया है।

राज्य की क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में इतिहास रचते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन मेजबानी के अधिकार से वंचित कर दिया गया है। बीसीसीआई (BCCI) के पिच क्यूरेटर राकेश कुमार द्वारा देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण करने के बाद पिच और ग्राउंड की खराब हालत पाई गई, जिसके कारण सेमीफाइनल मैच को उत्तराखंड से हटाकर उत्तर प्रदेश के किसी अन्य स्टेडियम संभवतः इकाना स्टेडियम, लखनऊ या ग्रीन पार्क, कानपुर में शिफ्ट कर दिया गया है।
