
उत्तराखंड की सियासत में उलटफेर की तैयारी, कल भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम सकते है 8 नेता।
उत्तराखंड की सियासत में कल का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है। जानकारी मिल रही है कि कुमाऊं-गढ़वाल के 8 बड़े नेता कल भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। दिल्ली में इन नेताओं के कांग्रेस जॉइनिंग की तैयारी चल रही है।
सूत्रों के मुताबिक कुमाऊं और गढ़वाल के करीब 8 बड़े नेता जल्द ही दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यह कदम कांग्रेस को संगठनात्मक मजबूती देने और चुनावी रणनीति को धार देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इनमें 3 पूर्व विधायक शामिल हैं, जबकि 2 नेता भाजपा से जुड़े हुए हैं, जिससे भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है।दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की मौजूदगी में इन नेताओं की औपचारिक जॉइनिंग कराई जाएगी।

वैसे तो पिछले कई दिनों से इस मामले में अफवाहों का दौर चल रहा था, लेकिन आज एक चैनल को दिए साक्षात्कात में कांग्रेस के बड़े नेता प्रीतम सिंह ने कहा है कि कौन कौन नेता कांग्रेस ज्वाइन कर रहे है ये तस्वीर कल तक साफ़ हो जाएगी। इस इंटरव्यू के बाद ये कहा जा सकता है कि कही न कही कुछ बड़ा होने की तैयारी है।
सूत्र बता रहे है की रामनगर से चर्चाओं में रहे संजय नेगी इस फेज में शामिल नहीं हो रहे, लेकिन संभव है कि वे दूसरे चरण में कांग्रेस जॉइन करें। इस संभावित जॉइनिंग से उत्तराखंड की सियासत में नए समीकरण बन सकते हैं।
