
रानीखेत में पुलिस की धुआँधार कार्यवाई, 36 के हुए चालान, 7 वाहन किये सीज।
रानीखेत, 2 मई 2026: पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था मजबूत करने को “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रानीखेत पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 36 वाहन चालकों के चालान काटे गए, जबकि 7 वाहनों को सीज कर लिया गया।

अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर थानों-चौकियों में यह अभियान चल रहा है। आज अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और सीओ बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी भुवन चंद्र जोशी की अगुवाई में टीम ने कस्बे में चेकिंग की।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, त्रुटिपूर्ण दस्तावेज एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 36 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। वहीं रैश ड्राइविंग एवं नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन करने पर 07 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने चालकों को नियमों का पालन, सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की हिदायत दी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

