Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > संपादकीय > रोडवेज बसों का वन वे नियम यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी, रोडवेज डिपो के घाटे में जाने की भी संभावना।

रोडवेज बसों का वन वे नियम यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी, रोडवेज डिपो के घाटे में जाने की भी संभावना।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
May 26, 2026
3 Min Read
Share

रोडवेज बसों का वन वे नियम यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी, रोडवेज डिपो के घाटे में जाने की भी संभावना।

रानीखेत रोडवेज बसों को वन वे किये जाने के बाद अब नगर में मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। नगर में एक बड़ा वर्ग है जो इसे सही बता रहा है, इस वर्ग का मानना है कि बाजार से बस निकलना बंद होने के बाद नगर को जाम से मुक्ति मिलेगी और व्यापार बढ़ेगा। वही दूसरा वर्ग इससे होने वाले नुकसानों पर अपनी बात रख रहा है और इस फैसले को आम जनता के विरुद्ध बता रहा है।

हम आपको बता दें कि अभी तक रोडवेज की सभी बसें सदर बाजार – गाँधी चौक होते हुए केमू स्टेशन पहुँचती थी। अब एसएसपी अल्मोड़ा ने निर्देश के बाद सभी बसें रोडवेज से विजय चौक – ठंडी सड़क होते हुए सीधे थापा एस्टेट पहुंच रही है। इस फैसले से सबसे अधिक वह वर्ग प्रभावित हो रहा है जो कि रोडवेज की बसों में सफर करता है। उन लोगों के समक्ष अब सामान के साथ रोडवेज पहुंचने की चुनौती आ खड़ी हुयी है। केमू स्टेशन रानीखेत का सबसे मुख्य स्टेशन है, यहाँ एक ही स्थान पर केमू, रोडवेज और टैक्सी सभी तरह की सुविधाएं मिल जाती है। दूर दराज से रानीखेत पहुंचने वाले यात्री यही पर रोडवेज की बसों का इंतज़ार करते थे।

- Advertisement -

रानीखेत में लोकल परिवहन व्यवस्था शून्य है, कुछ समय पहले पिंक ऑटो चलाने की कोशिश हुयी लेकिन कई कारणों के चलते वो व्यवस्था फेल हो गई। ऐसे में बस पकड़ने के लिए केमू से रोडवेज पहुंचना एक बड़ी चुनौती है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद रोडवेज में यात्रियों की संख्या घटना तय है। जिसका बड़ा आर्थिक नुकसान रोडवेज को भुगतना होगा। संभव है कि घाटे में जाने के बाद रानीखेत डिपो का अस्तित्व हमेश के लिए मिटा दिया जाये। पहले भी कई बार रानीखेत डिपो को भवाली और अल्मोड़ा में विलय करने की कोशिश की जा चुकी है।

ऐसी स्थिति से निबटने के लिए कई लोगों का सुझाव है कि रोडवेज से जाने वाली बसों को पूर्व की भांति सदर बाजार से निकलने की छूट दी जानी चाहिए और वन वे करने के लिए रोडवेज को आने वाली बसों को वाया ठंडी सड़क भेजा जाना चाहिए। इससे वन वे का नियम भी सुरक्षित रहेगा और यात्रियों को भी परेशानी से बचाया जा सकेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत में नन्दा देवी मंदिर में बाईसवां प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य रूप से संपन्न हुआ।
Next Article हर तरफ धाकड़ धामी की गूँज लेकिन भाजपा में सब कुछ नहीं है ठीक, क्या गदरपुर से लिखी जाएगी धामी को सत्ता से बेदखल करने की पटकथा ?
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अल्मोड़ा का जिला अस्पताल रानीखेत में शिफ्ट करने का प्रस्ताव। प्रदेश के कई अन्य जिला अस्पताल भी मेडिकल कॉलेज से दूर होंगे।
  • विभाग की लापरवाही आई सामने पांडेखोला बाईपास में गिरा भारी-भरकम मार्ग संकेतक बोर्ड, डेढ़ घंटे ठप रहा यातायात
  • जनकवि गिरीश चंद्र तिवारी ‘गिर्दा’ की जीवनी पर आधारित दीपा तिवारी की पुस्तक ‘बोल व्यापारी तब क्या होगा’ का विमोचन हुआ।
  • मॉडल जिला बनाने के दावों के बीच आई ये तस्वीर , घायल को डंडे पर लटकाकर पहुंचाया अस्पताल।
  • बर्थडे पार्टी में जंगली पत्ते के पकौड़े खाने से परिवार के 9 लोग बीमार, चक्कर आने और असामान्य व्यवहार के बाद जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

धामी सरकार में कोंग्रेसी मूल के 7 मंत्रियो का बोलबाला, भाजपा मूल के केवल 4 मंत्री।

संपादकीय

हर तरफ धाकड़ धामी की गूँज लेकिन भाजपा में सब कुछ नहीं है ठीक, क्या गदरपुर से लिखी जाएगी धामी को सत्ता से बेदखल करने की पटकथा ?

संपादकीय

शानदार पल : उत्तराखंड की टीम पहली बार रणजी ट्राफी के सेमीफइनल में पहुंची, झारखण्ड को एक पारी और 6 रन से हराया।

संपादकीय

अगले दो दिन सावधान : मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फ़बारी की जताई संभावना।

संपादकीय
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account