Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > संपादकीय > पत्रकार हेम भट्ट की गिरफ़्तारी से सवालों के घेरे में आयी पुलिस की कार्यशैली, घटनाक्रम में किसी दबाव या साजिश की बू।

पत्रकार हेम भट्ट की गिरफ़्तारी से सवालों के घेरे में आयी पुलिस की कार्यशैली, घटनाक्रम में किसी दबाव या साजिश की बू।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी May 24, 2026 5 Min Read
Share

Contents
पत्रकार हेम भट्ट की गिरफ़्तारी से सवालों के घेरे में आयी पुलिस की कार्यशैली, घटनाक्रम में किसी दबाव या साजिश की बू।उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल :

पत्रकार हेम भट्ट की गिरफ़्तारी से सवालों के घेरे में आयी पुलिस की कार्यशैली, घटनाक्रम में किसी दबाव या साजिश की बू।

बीते शनिवार 23 मई को देहरादून में पत्रकार हेम भट्ट की गिरफ्तरी के मामले ने उत्तरखंड पुलिस को एक बार फिर सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। 23 मई की सुबह 4 बजे पुलिस जय भारत टीवी के पत्रकार हेम भट्ट को बिना किसी वारंट , या नोटिस के घसीटते हुए किसी दुर्दांत अपराधी की तरह ले गयी। उनको ले जाते समय उनकी पत्नी और बच्चो के सामने उनसे मारपीट भी की गयी। हेम भट्ट की पत्नी दिव्या भट्ट ने कहा कि केवल एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था जबकि बाकी अन्य 6 – 7 लोग बिना वर्दी के घर में घुसे थे। हिरासत में लेने और कई घंटों की पूछताछ के बाद देहरादून पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

हेम भट्ट को उठाये जाने की खबर कुछ ही देर में फ़ैल गयी और इस पूरी घटना के तार बीजेपी विधायक अरविंद पांडेय ने अपने एक बयान में कहा था कि हेम भट्ट का गुनाह सिर्फ इतना था कि उन्होंने हाल ही में मेरा इंटरव्यू लिया था। वही कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल भी इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर हो गए।

- Advertisement -

वहीं दूसरी तरफ इस मामले में एसपी सिटी प्रमोद कुमार का कहना है कि भूमाफिया प्रदीप सकलानी, जिस पर 26 मुकदमे दर्ज हैं, उसने पूछताछ में हेम भट्ट का नाम लिया था। पुलिस को शक था कि हेम भट्ट उस अपराधी को बचाने और सेटिंग कराने में मदद कर रहे थे। इसी शक की बिनाह पर उन्हें पूछताछ के लिए लाया गया था। हालाँकि बाद में पुलिस ने कहा कि वो गलती से ये वाले हेम भट्ट को ले आयी और उन्हें किसी और हेम भट्ट की तलाश थी।

जिसके बाद आज पत्रकार हेम भट्ट ने वीडियो जारी कर आपबीती सुनाई और कहा कि इस घटना के बाद से वो और उनका परिवार सदमे में है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सुबह चार बजे उन्हें उनके घर से किसी आतंकी की तरह उठाया। वहां से उन्हें अलग-अलग अनजान जगहों पर ले गए। पत्रकार ने कहा आशंका तो ये भी होने लगी थी कि शायद आज उनका एनकाउंटर कर दिया जाएगा। हेम भट्ट ने कहा कि वो प्रदीप सकलानी नाम के किसी भी शख्स को नहीं जानते हैं। हालांकि पत्रकार हेम भट्ट ने कहा कि मेरी इमानदारी पर चोट मारी गई है। मुझे बेइज्जत किया गया। भट्ट ने मांग की है कि पुलिस अपनी गलती माने, वरना वो अपने परिवार के साथ PHQ के बाहर धरने पर बैठेंगे।

उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल :

इस पूरे मामले में उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सुबह के अँधेरे में बिना किसी वारंट के एक पत्रकार के घर में घुसना और मारपीट करना किसी भी तरह से न्यायोचित नहीं कहा जा सकता। पुलिस चाहती तो उजाला होने के बाद सामान्य तरीके से नोटिस भेज कर भी उनको पूछताछ के लिए बुला सकती थी। कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड ना होने के बाद भी हेम भट्ट के साथ किसी आतंकी या दुर्दांत अपराधी जैसा व्यवहार किया जाना इस मामले के पीछे किसी साजिश के होने का आभास देता है। ऐसा लगता है कि देहरादून पुलिस अपने विवेक से नहीं बल्कि किसी के दबाव में आकर इस तरह की कार्यवाही को अंजाम दे रही थी। क्या पुलिस इतनी लापरवाह हो सकती है की उसे पता ही ना हो की जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया जा रहा है वो वाकई में वही व्यक्ति है या कोई और है? इस कार्यवाही के बाद पुलिस कर्मियों पर भी अधिकारी वर्ग द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही ना कर ऐसे पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ने का काम किया है। इस मामले में पुलिस की जांच और दोषी पलिस कर्मियों को ससपेंड किया जाना नितांत आवश्य प्रतीत होता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article एसआईआर अभियान: मतदाता सत्यापन के लिए फोटो व दस्तावेज तैयार रखें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

एसआईआर अभियान: मतदाता सत्यापन के लिए फोटो व दस्तावेज तैयार रखें

संपादकीय

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कांग्रेस सर्वे के सहारे जीत की पटकथा लिखने की तैयारी में।

संपादकीय

नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक पर भारी विरोध के बीच उत्तराखंड विधानसभा से पास हुआ निंदा प्रस्ताव।

संपादकीय

बचा लो रानीखेत को ! जाली के बाहर से गोल्फ ग्राउंड को झांकते पर्यटक और रानीखेत की बदहाली बयान करता लेख।

संपादकीय
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?