
उत्तराखंड सरकार ने की घोषणा : 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश।
देहरादून, 26 मई 2026 — उत्तराखंड शासन ने बकरीद (ईद-उल-जुहा) के लिए घोषित सार्वजनिक अवकाश की तिथि में परिवर्तन कर दिया है। पहले 27 मई, 2026 (बुधवार) को घोषित अवकाश को स्थानांतरित कर सम्यक विचारोपरांत अब 28 मई, 2026 (बृहस्पतिवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव राजेंद्र कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 27 मई की बजाय 28 मई को बकरीद का अवकाश रहेगा। आदेश के अनुसार उस दिन प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान तथा बैंक कोषागार और उप कोषागार बन्द रहेंगे।
आदेश में यह भी उल्लेख है कि निगोशिएबल इंस्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 की धारा 25 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए बैंक/कोषागारों में भी यह सार्वजनिक अवकाश लागू होगा।

