Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > देघाट से रानीखेत तक बदलनी पड़ी तीन एम्बुलेंस, परिजनों का आरोप, डॉक्टर ने बिना देखे किया रेफर।

देघाट से रानीखेत तक बदलनी पड़ी तीन एम्बुलेंस, परिजनों का आरोप, डॉक्टर ने बिना देखे किया रेफर।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
June 5, 2026
3 Min Read
Share

देघाट से रानीखेत तक बदलनी पड़ी तीन एम्बुलेंस, परिजनों का आरोप, डॉक्टर ने बिना देखे किया रेफेर।

सल्ट/स्याल्दे (अल्मोड़ा) — अल्मोड़ा जिले के दूरस्थ देघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में 1 जून को हुई घटनाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमताओं और रेफरल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीमारदारों ने आरोप लगाया है कि एक गंभीर अवस्था में पहुंची बुजुर्ग मरीज को बिना प्राथमिक जांच के रेफर किया गया और देघाट से रानीखेत तक तीन एम्बुलेंस बदलने बदलनी पड़ी। घटना से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चक केलानी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बालादत्त धौंडियाल अपनी अत्यंत बीमार वृद्ध महिला को आपातकालीन उपचार के लिए CHC देघाट पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि इमरजेंसी वार्ड पर कोई वरिष्ठ चिकित्सक उपलब्ध नहीं था। देर से आए एक नवनियुक्त या प्रशिक्षु चिकित्सक ने मरीज का इलाज किए बिना, कोई प्राथमिक पैथोलॉजिकल या डायग्नोस्टिक टेस्ट कराए बिना ही उसे रानीखेत उपजिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

- Advertisement -

रेफरल के बाद मरीज को ले जाने में शुरूआती एम्बुलेंस तकनीकी रूप से जर्जर मिली। एम्बुलेंस के स्ट्रेचर/काउच की हालत इतनी खराब थी कि गंभीर स्थिति में रही महिला को लेटाने तक की सुविधा नहीं थी और उन्हें बैठाकर यात्रा करनी पड़ी। भिकियासैंण से दूसरी एम्बुलेंस द्वारा आगे भेजे जाने पर वह वाहन ताड़ीखेत के पास मार्ग में खराब हो गया। तीसरी एम्बुलेंस मिलने पर ही मरीज को रानीखेत पहुंचाया जा सका। परिजनों ने बताया कि करीब 70–80 किलोमीटर के सफर के दौरान तीन-तीन एम्बुलेंस बदलनी पड़ीं, जो क्रिटिकल रोगियों के लिए जानलेवा हो सकती है।

घटना के बाद क्षेत्र के युवाओं और मीडिया प्रतिनिधियों में तीव्र नाराजगी है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं मीडिया प्रतिनिधि सुमित मानराल ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा, CMO, स्वास्थ्य सचिव और उत्तराखंड के स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेज कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि सल्ट व स्याल्दे के बड़े हिस्से की गरीब आबादी CHC देघाट पर निर्भर है, लेकिन वरिष्ठ डॉक्टरों की अनुपस्थिति और जीर्ण-शीर्ण एम्बुलेंसों के कारण जनता की जान जोखिम में डाली जा रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत पहुंचे हरीश रावत, वरीष्ठ कांग्रेसी कुलदीप बिष्ट के निवास पर जाकर घायल धर्मपत्नी का हालचाल जाना।
Next Article विश्व पर्यावरण दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस ने नष्ट किये 75 रेट्रो साइलेंसर, ध्वनि प्रदूषण मुक्ति का दिया सन्देश।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हल्द्वानी के दो दिवसीय दौरे में नितिन नवीन ने सभी वर्गों को साधने के किये प्रयास,संगठन कसा, युवा और पूर्व सैनिकों से संवाद।
  • भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर रानीखेत में निकली प्रभात फेरी, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुति।
  • गनियाद्योली-सिंगोली मार्ग पर खतरा, टूटे कॉजवे और सुरक्षा दीवारें, डीएम से कार्रवाई की मांग।
  • भाजपा में अंदरूनी खींचतान! मंत्री टम्टा के पहुंचने से पहले ही ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा ने कर दिया मूर्ती का उद्घाटन।
  • विज्ञान पुरोधा पुरस्कार से सम्मानित हुए रा० इ० का०मजखाली के प्रधानाचार्य दिनेश चन्द्र टम्टा

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

रानीखेत में चार दिवसीय अग्निवीर भर्ती रैली की तिथि हुई घोषित, रानीखेत के सोमनाथ मैदान में होगा आयोजन।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत के वाल्मीकि समाज ने भूमि आवंटित करने और कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति देने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत के जंगल में पाइप से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी।

रानीखेत न्यूज़

कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट के सैनिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी फीस में छूट, CIMS एवं UIHMT और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के बीच एमओयू हुआ।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account