Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत में कांग्रेस का कैंडल मार्च; पेपर लीक व छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में दो मिनट का मौन।

रानीखेत में कांग्रेस का कैंडल मार्च; पेपर लीक व छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में दो मिनट का मौन।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी July 27, 2026 3 Min Read
Share

रानीखेत में कांग्रेस का कैंडल मार्च; पेपर लीक व छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में दो मिनट का मौन।

रानीखेत। नेशनल टेस्ट (NEET) व सीयूईटी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, छात्रों पर हुई कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था से निराश होकर आत्महत्या कर चुके छात्रों की याद में शनिवार सायंकाल रानीखेत कांग्रेस द्वारा एक शोक तथा विरोध प्रदर्शन के रूप में कैंडल मार्च निकाला गया। सभा की शुरुआत दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सुभाष चौक से गांधी चौक तक हाथों में मोमबत्तियाँ लिये शांतिपूर्वक मार्च करते हुए आगे चल रहे छात्रों के अधिकार, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था तथा युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की अपील करते रहे। मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने नारेबाजी के माध्यम से पेपर लीक व संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

- Advertisement -

गांधी चौक पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्षों की मेहनत और परिवार की उम्मीदों से जुड़े छात्र एक-दो घटनाओं में बिखर न जाएँ। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि पेपर लीक केवल एक परीक्षा की गड़बड़ी नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के सपनों व देश की शिक्षा प्रणाली पर गंभीर चोट है। इसलिए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई एवं पारदर्शी, भरोसेमंद परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने की मांग दोहराई गई।

सभा में यह भी आरोप लगाया गया कि आन्दोलनरत छात्रों के साथ कथित बल प्रयोग किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की जायज़ आवाज़ को दबाया नहीं जाना चाहिए, बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान सुनना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार की ज़िम्मेदारी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षताउमेश भट्ट ने की, कार्यक्रम में कैलाश पांडे, अरुण रावत, कमलेश बोरा, गुसाईं राम, नेहा माहरा, कुलदीप कुमार, रमेश पंत, गोपाल सिंह देव, दीप उपाध्याय व विजय तिवारी, सोनू सिद्दीकी, कमल तिवारी, गीता माहरा, हिमानी माहरा, मेघा माहरा, चंद्रा माहरा, इंद्रा रावत, पान सिंह कुवार्बी, मुन्नी देवी, ज्योति, संगीता डोगरा, अंकित रावत, अरसालन शेख़, मनोज कोरंगा, रुद्र माहरा, दीपक सोंटियाल, उत्कर्षा माहरा, भावेश पंत, आशीष सोंटियाल, आदित्य कुमार, गौरव कुँवार्बी, सूरज कुँवार्बी, नमन तिवारी, पवन बिष्ट, पंकज नयाल, अभिनव माहरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि
Next Article रुद्रपुर में तीन लोगों ने किया युवती से सामूहिक दुष्कर्म।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की तनुजा ने सीबीएसई क्लस्टर में जीता गोल्ड मैडल, अब नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में करेंगी रानीखेत का प्रतिनिधित्व

रानीखेत न्यूज़

नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला रानीखेत निवासी गिरफ्तार, भतरौंजखान निवासी ने दर्ज करवाया था मुक़दमा।

रानीखेत न्यूज़

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

रानीखेत न्यूज़

कारगिल विजय दिवस पर आज आर्मी पब्लिक स्कूल ने रैली निकाल कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?