
रानीखेत पहुंचे हरीश रावत, वरीष्ठ कांग्रेसी कुलदीप बिष्ट के निवास पर जाकर घायल धर्मपत्नी का हालचाल जाना।
रानीखेत — पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अल्मोड़ा से रामनगर की ओर जाते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुलदीप बिष्ट के घर जाकर उनकी पत्नी अनुराधा बिष्ट का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

जानकारी के अनुसार, अनुराधा बिष्ट कुछ समय पहले ताड़ीखेत क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई थीं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हुई थी। लंबे उपचार के बाद अब उनके स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित पांडेय, सतीश नेगी, मनोज बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मौजूद नेताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं, सामाजिक मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों सहित स्थानीय चिंताओं पर भी चर्चा की।

