Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > उद्यान निदेशालय चौबटिया को 26 साल बाद मिला अपना स्थायी निदेशक, देहरादून में संभाला कार्यभार।

उद्यान निदेशालय चौबटिया को 26 साल बाद मिला अपना स्थायी निदेशक, देहरादून में संभाला कार्यभार।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी May 31, 2026 2 Min Read
Share

उद्यान निदेशालय चौबटिया को 26 साल बाद मिला अपना स्थायी निदेशक, देहरादून में संभाला कार्यभार।

रानीखेत — उत्तराखंड के उद्यान निदेशालय चौबटिया को 26 साल बाद पहली बार स्थायी निदेशक मिला है। लंबे समय तक प्रतिनियुक्ति और अन्य विभागों के अफसरों के सहारे चल रहे उद्यान निदेशालय में विभाग के ही एक वरिष्ठ अधिकारी राकेश कुमार सिंह को औपचारिक रूप से निदेशक नियुक्त किया गया है। शासन के आदेश के बाद उन्होंने विधिवत रूप से देहरादून में कार्यभार संभाल लिया है।

राज्य स्थापना के बाद विभाग में निदेशक का स्थायी पद भरना नहीं हो पाया था और अक्सर HOD के रूप में या तो प्रतिनियुक्ति के माध्यम से अधिकारी लगाया जाता रहा है। इस नियुक्ति को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह पहला अवसर है जब विभाग के भीतर से किसी अधिकारी को स्थायी तौर पर निदेशक की कुर्सी मिली है। हलांकि उन्होंने अपना चार्ज देहरादून में ही लिया है, इसलिए इस बात की संभावना कम ही है की वो चौबटिया स्थित अपने कक्ष में बैठेंगे।

- Advertisement -

उद्यान विभाग किसानों से सीधे जुड़े तकनीकी मामलों जैसे फल उत्पादन, बागवानी, पॉलीहाउस, फूलों की खेती, मशरूम उत्पादन, औषधीय पौधों और आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़ी योजनाओं का संचालन करता है। इन योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभाग की गहन समझ और तकनीकी विशेषज्ञता आवश्यक मानी जाती है। लंबे समय से ऐसी विशेषज्ञता वाले स्थायी नेतृत्व की कमी महसूस की जा रही थी। इसी कमी को दूर करने की अपेक्षा अब राकेश कुमार सिंह की नियुक्ति से विभागीय कर्मचारियों और किसान संगठनों में नई उम्मीद जगी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article देघाट के दीपक राणा बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, क्षेत्र वासियों ने जताई प्रसन्नता, जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई।
Next Article रानीखेत पहुंचे हरीश रावत, वरीष्ठ कांग्रेसी कुलदीप बिष्ट के निवास पर जाकर घायल धर्मपत्नी का हालचाल जाना।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

भाजपा पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता मिलने पर गरमाई रानीखेत की सियासत, कांग्रेस ने भाजपा सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक का पुतला फूँका।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में 27 जुलाई से शुरू होने वाली आर्मी भर्ती रैली, सेना अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर शुरू की तैयारियां।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत से लापता वृद्धा का शव गांव से 1 किमी दूर मिला, दोनों हाथ-पैर न होने से गुत्थी उलझी, पोस्टमॉर्टम में भी नहीं हुआ मौत के कारणों का खुलासा।

रानीखेत न्यूज़

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया रानीखेत तहसील का औचक निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?