
अब व्यापारियों की आम बैठक बहुमत से होगा आय व्यय के विवाद का फैसला, चुनाव समिति की बैठक में लिया गया निर्णय। इस दिन होगा बैठक का आयोजन।
रानीखेत नगर में व्यापार मंडल के चुनाव पिछले कई महीनो से स्थगित हैं। अब रानीखेत चुनाव समिति ने एक बैठक कर इस मामले को आगे बढ़ने और जल्द से जल्द चुनाव करवाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। रानीखेत व्यापर मंडल चुनाव समिति की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमे निर्णय लिया गया कि अभी तक की आपत्तियो एंव रूकावटो के निस्तारण के लिए दिनांक 25 अगस्त को सांय 2:30 बजे स्थान शिव मंदिर हाल मे सम्पन्न की जायेगी।

शिव मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 अगस्त को आयोजित होने वाली बैठक में निवर्तमान कार्यकारिणी के आय व्यय के उपस्थित विवाद का सार्वजनिक रूप से आम व्यापारियो के बहुमत के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। समिति ने इसके लिए निवर्तमान पद्दाधिकारीयो के साथ सभी सदस्य व्यापारियो की उपस्थिति आवश्यक बताई है। यह भी निर्णय लिया गया है कि आय व्यय के संबंध मे इस बैठक के उपरांत कोई भी विचार नही किया जायेगा बैठक मे बहुमत के आधार पर लिया गया निर्णय अंतिम एंव सर्वमान्य होगा।

बैठक मे जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल मोहन नेगी ,जिलामंत्री राजेन्द्र पाण्डेय, चुनाव समिती अध्यक्ष अगस्त लाल साह कार्यकारी अध्यक्ष प्रताप सिंह मेहरा महासचिव कुलदीप कुमार सचिव हेम भगत कोषाध्यक्ष अतुल कुमार अग्रवाल वरिष्ठ व्यापारि अविनाश गोयल सदस्य जगदीश अग्रवाल आदी उपस्थित रहे।
