
सड़क में गढ्ढे हैं या गढ्ढों में सड़क है, रानीखेत की इस सड़क के हाल बेहाल। आँखे मूँद कर बैठा है जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग।
रानीखेत अल्मोड़ा रोड में सोमनाथ ग्राउंड से लेकर कलिका तक सड़क गढ्ढो और कीचड से भर गयी है। इस कारण इस सड़क पर पैदल चलने वालों तथा दोपहिया वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यहाँ कई दोपहिया वाहन चालक संतुलन बिगड़ने से चोटिल हो गए हैं। सामने से कोई बड़ा वाहन आ जाए तो दोपहिया चालकों को अपना वाहन गढ्ढे में डालने को मजबूर होना पड़ता है। तो वही कीचड में दोपहिया वाहन आसानी से फिसल रहे हैं।

पैदल यात्रियों को भी इस सड़क पर खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। बगल से गुजरती गाड़िया अक्सर पानी उछाल कर लोगों के कपडे ख़राब कर रही हैं। इससे राय एस्टेट खनिया आदि क्षेत्रों में निवास करने वाले लोग परेशान हैं तो वही इस इलाके में घूमने आने वाले लोगो को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन प्रशासन तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा अभी तक आम जनता को हो परेशानी को दूर का कोई प्रयास नहीं किया गया है। वही जनप्रतिनिधि भी गहरी निंद्रा में हैं।
