
भीषण अग्निकाण्ड में जलकर ख़ाक हुयी ऐतिहासिक ईमारत, आग की लपटों में फँसी महिला की जलकर दर्दनाक मौत।
नैनीताल में बीती रात हुए एक अग्निकांड में एक महिला की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। 9:30 बजे भड़की आग ने कुछ ही देर में पूरे भवन को अपने आगोश में ले लिया। अंदेशा लगाया जा रहा है की शार्ट सर्किट से आग लगी होगी।
नैनीताल के मल्लीताल स्थित मोहनको चौक में स्थि ओल्ड लंदन हाउस के नाम से प्रसिद्द पुराने लकड़ी में इतिहासकार अजय रावत की बहन शांता देवी अपने बेटे के साथ रहती थी। जो इस भयानक आग की चपेट में आ गयी और आग में जिंदा जल गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड का वाहन एक घंटे तक तकनीकी दिक्कतों से पानी नहीं दाल पाया। जिस कारण आग ने भयानक रूप ले लिया।

जिलाधिकारी नैनीताल वंदना के निर्देश पर तत्काल एक्शन लेते हुए नैनीताल के इस घने बाजार क्षेत्र होने एवं मौके की स्थिति को देखते हुए हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल, अल्मोड़ा, रानीखेत, सितारगंज, रुद्रपुर आदि क्षेत्रों से भी अग्निशमन वाहन एवं पानी के टैंकर भी मंगवाए गए। साथ ही आर्मी और एयरफोर्स के अग्निशमन वाहन एवं टीम भी मौके पर बुलाई गई।
