Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला का घर के अंदर मिला मृत शरीर, कानों से बह रहा था खून, गले से गलोबंद भी गायब।

घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला का घर के अंदर मिला मृत शरीर, कानों से बह रहा था खून, गले से गलोबंद भी गायब।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
November 17, 2025
2 Min Read
Share

घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला का घर के अंदर मिला मृत शरीर, कानों से बह रहा था खून, गले से गलोबंद भी गायब।

अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक के सांगण साहु गांव में एक बुजुर्ग महिला का घर के अंदर मृत शरीर मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक अनुमान लूटपाट कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका के दोनों कानों से रक्त बह रहा था, और उसके गले से पहना गया गलोबंद भी गायब था।

सांगण साहु गांव की निवासी 60 वर्षीय गंगा देवी, जो मोहन की पत्नी थीं, अकेले ही अपने घर में रहती थीं। उनका बेटा चढ़ीगढ़ में एक होटल में नौकरी करता है, जबकि पति मोहन सिंह लमगड़ा में दुकान चलाते हैं। बताया गया कि शुक्रवार को बुजुर्ग महिला ने अपने स्वजनों से बात की थी, लेकिन शनिवार को उनसे किसी का संपर्क नहीं हुआ।

जब बुजुर्ग महिला देर तक घर से बाहर नहीं निकलीं, तो उनके भतीजे ने पड़ोस में रहकर उनके घर का रुख किया। दरवाजा खुला मिला और वे महिला को बिस्तर पर पड़े हुए पाया, जो उठाने पर भी नहीं जागीं। इसके बाद भतीजे ने अन्य लोगों को बुलाया और रविवार की सुबह मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है।एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना की सूचना पाकर एसपी देवेंद्र पींचा मौके पर पहुंच गए और पूरी जानकारी जुटाई।

- Advertisement -

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छावनी कैंट इंटर कॉलेज रानीखेत में अर्द्ध वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल अभिभावकों की उपस्थिति में वितरित किया गया।
Next Article कैंचीधाम के जाम से मिलेगा छुटकारा, भवाली रातीघाट बायपास निर्माण का जायजा लेने पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, 18 किलोमीटर लम्बे मार्ग में से इतना पूरा हो गया है निर्माण।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।
  • पिथौरागढ़ जा रही थी वैगनआर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल
  • रानीखेत से लापता नाबालिग युवती किराये के कमरे से बरामद, रानीखेत पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।
  • रानीखेत महाविद्यालय में रचनात्मक प्रतियोगिता : कविता-कहानी में शगुन अव्वल, तिरंगा रंगोली में टीना-कंचन अव्वल
  • रानीखेत में 136वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 15 से 23 सितंबर तक होगा आयोजन।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

दीपावली की रात हादसे में दो मंजिला मकान जल कर हुआ राख, अगले महीने बेटी की शादी के लिए रखे जेवर, नकद और सामान भी हुआ ख़ाक। परिवार हुआ बदहवास।

कुमाऊँ न्यूज़

बागेश्वर में बादल फटने से भारी तबाही, 01 बालक को बचाया गया, 2 की मौत , तीन लापता।

कुमाऊँ न्यूज़

नैनीताल के भोटिया मार्किट में सुबह-सुबह लगी भीषण आग से तीन दुकाने हुई ख़ाक।

कुमाऊँ न्यूज़

कैंची धाम के समीप देर रात हाईवे पर उत्पात, स्कॉर्पियो ने तीन वाहनों को मारी टक्कर; एक महिला घायल

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account