Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > कैंचीधाम के जाम से मिलेगा छुटकारा, भवाली रातीघाट बायपास निर्माण का जायजा लेने पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, 18 किलोमीटर लम्बे मार्ग में से इतना पूरा हो गया है निर्माण।

कैंचीधाम के जाम से मिलेगा छुटकारा, भवाली रातीघाट बायपास निर्माण का जायजा लेने पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, 18 किलोमीटर लम्बे मार्ग में से इतना पूरा हो गया है निर्माण।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी November 17, 2025 3 Min Read
Share

Contents
कैंचीधाम के जाम से मिलेगा छुटकारा, भवाली रातीघाट बायपास निर्माण का जायजा लेने पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, 18 किलोमीटर लम्बे मार्ग में से इतना पूरा हो गया है निर्माण।अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान कुमाऊँ आयुक्त ने शिव शक्ति धाम, खैरना में दर्शन

कैंचीधाम के जाम से मिलेगा छुटकारा, भवाली रातीघाट बायपास निर्माण का जायजा लेने पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, 18 किलोमीटर लम्बे मार्ग में से इतना पूरा हो गया है निर्माण।

कुमाऊँ आयुक्त/ सचिव मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने सोमवार को भवाली –रातीघाट बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रदान की। अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि भवाली सेनेटोरियम से रातीघाट तक प्रस्तावित 18.2 किलोमीटर बाईपास में से 8 किलोमीटर मार्ग का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है तथा इस हिस्से का डामरीकरण भी हो चुका है। शेष 10.2 किलोमीटर में पहाड़ कटिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। वर्तमान में कलमठ व सुरक्षा दीवारों का निर्माण एवं अन्य शेष कार्य तीव्र गति से प्रगति पर हैं।

इसके अतिरिक्त, इस बाईपास को राष्ट्रीय राजमार्ग अल्मोड़ा से जोड़ने हेतु प्रस्तावित पुल निर्माण की डीपीआर भी तैयार कर शासन को भेज दी गई है। आयुक्त ने निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने और निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग के निर्माण से कैंचीधाम में लगने वाली जाम की स्थिति से भी निजात मिलने के साथ ही पहाड़ी जिलों को जाने वाले वाहन आसानी से इन मार्ग से होते हुए गुजर सकते हैं।

- Advertisement -

इस दौरान आयुक्त द्वारा भवाली बायपास को जोड़ने वाले मोटर पुल का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया की मोटर पुल का निर्माण कार्य दो महीने के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। इस हेतु तेजी से कार्य किया जा रहा है।

अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान कुमाऊँ आयुक्त ने शिव शक्ति धाम, खैरना में दर्शन

आयुक्त खैरना स्थित शिव शक्ति धाम पहुंचे, जहां उन्होंने सोमवारी महाराज गुफा में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयुक्त ने कहा कि धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से यह स्थल अत्यंत पवित्र एवं महत्वपूर्ण है। उन्होंने मंदिर कमेटी के सदस्यों को आश्वस्त किया कि अधिक से अधिक पर्यटक एवं श्रद्धालु यहां पहुंचे, इसके लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ यहॉ विकसित की जाएँगी।

- Advertisement -

मंदिर कमेटी के सदस्यों ने आयुक्त के सम्मुख आपदाओं के दौरान मंदिर को होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए सुरक्षात्मक कार्य कराए जाने की मांग रखी। इस पर आयुक्त ने सिंचाई विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान आयुक्त ने विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे वाहन पार्किंग सहित अन्य निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य तेजी से करते हुए यथा समय पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी श्री कैंचीधाम मोनिका, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रत्नेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला का घर के अंदर मिला मृत शरीर, कानों से बह रहा था खून, गले से गलोबंद भी गायब।
Next Article रानीखेत पुलिस ने आर्मी एरिया में हुई चोरी का किया था खुलासा, अब कुमाऊँ रेजिमेन्ट हेडक्वाटर रानीखेत में हुआ रानीखेत पुलिस के जवानों का सम्मान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

हल्द्वानी में क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, नारायण पाल समेत कई राज्यों के लोगो को बनाया शिकार। हरभजन सिंह, इरफ़ान जैसे खिलाड़ियों के आने का दिया भरोसा।

कुमाऊँ न्यूज़

द्वाराहाट से लापता नाबालिग बालिका गुड़गांव से हुई बरामद, युवक पर लगा पोक्सो एक्ट।

कुमाऊँ न्यूज़

ट्रक स्कूटी की टक्कर में अल्मोड़ा निवासी युवक की दर्दनाक मौत। ट्रक चालक हुआ फरार।

कुमाऊँ न्यूज़

थाना भतरौजखान की त्वरित कार्यवाही से गुमशुदा युवती को सकुशल किया बरामद

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?