
अजब गजब सरकारी विभाग : सड़क बनने के अगले दिन ही पाइप लाइन डालने के खोद दी सड़क , डीएम का चढ़ा पारा, जिम्मेदार अधिकारीयों से होगी वसूली, प्रतिकूल प्रविष्टि के भी निर्देश।
नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है यहाँ डामरीकरण के एक दिन बाद ही पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोद दी गयी। जब इस मामले की खबर जिलाधिकारी नैनीताल वंदना को लगी तो उन्होंने मामले पर जांच बैठा दी साथ ही इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी से खर्चा वसूल करने के भी आदेश दिए है
पर्पट जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के देवलचौड़ चौराहे पर पाइप लाइन डालने का कार्य किया जाना था जिसकी अनुमति कार्यदायी संस्था ने लोक निर्माण विभाग से पहले ही ले राखी थी। लेकिन उसके बाद भी अपनी ही अनुमति को दरकिनार कर लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर डामरीकरण कर दिया। जिसके अगले दिन पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोद दी गयी।
जिलाधिकारी ने इस गलती को अक्षम्य लापरवाही मानते हुए PWD के अधीक्षण अभियंता को आदेश जारी करते हुए कहा कि इस लापरवाही के लिए विभाग सीधे तौर पर जिम्मेदार है। उन्होंने सड़क निर्माण पर हुए खर्च का भुगतान लापरवाह अधिकारी के वेतन से कटौती करने के आदेश भी दिए है साथ ही अधिकारीयों के के सर्विस रिकॉर्ड में प्रतिकूल प्रविष्टि करने के आदेश भी दिए है।
