
बागेश्वर में बादल फटने से भारी तबाही, 01 बालक को बचाया गया, 2 की मौत , तीन लापता।
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते 28 जून की रात्रि जनपद बागेश्वर के थाना कपकोट अन्तर्गत ग्राम पौंसारी, बैसानी में बादल फटने व भूस्खलन से कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने एंवं कुछ मकानों के ध्वस्त होने व 06 लोगों के मलवे में दबे होने का समाचार है इस घटना से गांव में भारी नुकसान हुआ है।

रेस्क्यू टीम द्वारा मलवे में दबे 03 व्यक्तियों का रेस्क्यू किया गया जिसमे से 01 बालक को जीवित बचाया गया व 02 लोगो को मृत अवस्था में मलवे से बाहर निकाला गया, शेष व्यक्तियो के सम्बन्ध में बचाव कार्य जारी है। इस घटना में दो परिवार प्रभावित हुए है] जिसमे तीन पुरुषो के लापता होने की सूचना है। पहला परिवार: रमेश चंद्र जोशी (लापता), उनकी पत्नी बसंती देवी (शव बरामद), बेटा गिरीश (लापता) तथा बेटा पवन (सुरक्षित)। दूसरा परिवार: पूरन जोशी (लापता) तथा उनकी मां बचुली देवी (शव बरामद) है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर घटना स्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। घटना स्थल पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीमें सक्रिय रूप से रेस्क्यू कार्य में लगी हुई हैंl

