Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने माँ नयना देवी और कैंची धाम के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की।

राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने माँ नयना देवी और कैंची धाम के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी November 4, 2025 2 Min Read
Share

राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने माँ नयना देवी और कैंची धाम के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4 नवंबर 2025 को नैनीताल के प्रमुख धार्मिक स्थल मां नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका पारंपरिक रूप से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने मां नैना देवी से देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की।

मंदिर के गर्भगृह में कुछ समय तक रुककर उन्होंने मां की स्तुति की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे और मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही अस्थाई रूप से सीमित कर दी गई थी ताकि राष्ट्रपति का दर्शन सुव्यवस्थित रूप से हो सके।

- Advertisement -

इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने नैनीताल में कैंची धाम भी जाकर बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बाबा नीम करोली महाराज के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए और कुछ समय ध्यान भी लगाया। उनके इस दौरे के दौरान देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

सुरक्षा व्यवस्था इस दौरान बेहद कड़ी रखी गई थी। खासतौर पर, सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा गया और इस बीच किसी को भी मंदिर के आसपास जाने की अनुमति नहीं थी। मंदिर के आस-पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, और जिला प्रशासन ने इलाके को ड्रोन नो-फ्लाई जोन घोषित किया था।

- Advertisement -

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article चौखुटिया के आंदोलनकारियों से मिले मुख्यमंत्री, चौखुटिया आने और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का दिया आश्वासन।
Next Article राज्य स्थापना दिवस पर प्रसिद्ध सूर्यमंदिर कटारमल परिसर में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा जिलाधिकारी ने किया योग का सामूहिक अभ्यास।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

हल्द्वानी में क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, नारायण पाल समेत कई राज्यों के लोगो को बनाया शिकार। हरभजन सिंह, इरफ़ान जैसे खिलाड़ियों के आने का दिया भरोसा।

कुमाऊँ न्यूज़

द्वाराहाट से लापता नाबालिग बालिका गुड़गांव से हुई बरामद, युवक पर लगा पोक्सो एक्ट।

कुमाऊँ न्यूज़

ट्रक स्कूटी की टक्कर में अल्मोड़ा निवासी युवक की दर्दनाक मौत। ट्रक चालक हुआ फरार।

कुमाऊँ न्यूज़

थाना भतरौजखान की त्वरित कार्यवाही से गुमशुदा युवती को सकुशल किया बरामद

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?