Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > चौखुटिया के आंदोलनकारियों से मिले मुख्यमंत्री, चौखुटिया आने और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का दिया आश्वासन।

चौखुटिया के आंदोलनकारियों से मिले मुख्यमंत्री, चौखुटिया आने और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का दिया आश्वासन।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
November 4, 2025
2 Min Read
Share

चौखुटिया के आंदोलनकारियों से मिले मुख्यमंत्री, चौखुटिया आने और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का दिया आश्वासन।

चौखुटिया से ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन के तहत देहरादून पहुंचे पद यात्रियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इससे पहले वे देहरादून की सड़क पर धरने पर बैठे थे और पुलिस कर्मियों से बातचीत भी हुई। पुलिस ने सचिवालय की ओर पदयात्रा को रोक दिया था, जिसके बाद आंदोलनकारी सीएम आवास गए। जिसके बाद पुलिस कर्मी आंदोलनकारियों को वार्ता हेतु मुख्यमंत्री के पास लेकर गए।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को चौखुटिया क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस पर स्वागत करते हुए कहा कि चौखुटिया अस्पताल को 30 से बढ़ाकर 50 बिस्तर का उप जिला अस्पताल बनाने का शासनादेश जारी कर दिया है। इसके अलावा वे स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक स्वयं करेंगे और प्रगति की मॉनिटरिंग करेंगे।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए एम्स ऋषिकेश में उत्तराखण्डवासियों के लिए विशेष काउंटर स्थापित करने हेतु तत्काल वार्ता की जाएगी, ताकि प्रदेशवासियों को त्वरित एवं सरल चिकित्सा सेवा मिल सके।

एक्सरे मशीन की जिम्मेदारी उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन परिषद को सौंपी गई है। सीएम ने बताया कि वे जल्द ही चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे और स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आंदोलनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है और पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चौखुटिया के जनप्रतिनिधि तथा आंदोलनकारी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article “ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन” – पदयात्रा के देहरादून पहुंचते पुलिस ने बलपूर्वक रोकी यात्रा, पदयात्रियों को बस भरकर ले गए , वीडियो आया सामने।
Next Article राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने माँ नयना देवी और कैंची धाम के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।
  • पिथौरागढ़ जा रही थी वैगनआर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल
  • रानीखेत से लापता नाबालिग युवती किराये के कमरे से बरामद, रानीखेत पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।
  • रानीखेत महाविद्यालय में रचनात्मक प्रतियोगिता : कविता-कहानी में शगुन अव्वल, तिरंगा रंगोली में टीना-कंचन अव्वल
  • रानीखेत में 136वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 15 से 23 सितंबर तक होगा आयोजन।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा, करन माहरा ने रैली को सफल बनाने के लिए भिकियासैण में की बैठक।

कुमाऊँ न्यूज़

बागेश्वर में माता बनी कुमाता, 22 दिन की बच्ची की गला दबाकर कर दी हत्या।

कुमाऊँ न्यूज़

स्वास्थ्य सेवाओं की हालत ठीक करने को लेकर चौखुटिया की जनता उतरी सड़क पर। संघर्ष को नाम दिया “ऑपरेशन स्वास्थ्य”, 5 दिन से जनता आंदोलनरत।

कुमाऊँ न्यूज़

अल्मोड़ा में चेकिंग के दौरान 97,600 रुपये कीमत की 488 ग्राम चरस बरामद, तीन युवक गिरफ्तार।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account