Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > संपादकीय > मेरी आपबीती :- जब बारात से वापस आते समय जब मैं और मेरे साथ के अन्य लोग मरते मरते बचे। थोड़ी सी सावधानी से दुर्घटनाओं पर लग सकती है लगाम।

मेरी आपबीती :- जब बारात से वापस आते समय जब मैं और मेरे साथ के अन्य लोग मरते मरते बचे। थोड़ी सी सावधानी से दुर्घटनाओं पर लग सकती है लगाम।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
December 5, 2025
3 Min Read
Share

मेरी आपबीती :- जब बारात से वापस आते समय जब मैं और मेरे साथ के अन्य लोग मरते मरते बचे। थोड़ी सी सावधानी से दुर्घटनाओं पर लग सकती है लगाम।

बारात से वापस आते समय जब मैं और मेरे साथ के अन्य लोग मरते मरते बचे। आपने ध्यान दिया होगा कि शादियों का सीजन आते ही बारात की गाड़ियों के गिरने की खबर लगातार आती रहती है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण नशा और नींद होते हैं।

लगभग 7 साल पहले सन 2018 में, मैं एक शादी में रानीखेत से काशीपुर गया था, रात की शादी थी, गर्मियों का समय था। लगभग 3 बजे तक हम सभी लोग जगे हुए थे, सुबह भी 6 बजे वापसी की तैयारी शुरू हो गई, हल्ला गुल्ला शुरू हो गया। हमारे साथ जो ड्राइवर गया था उसका और हमारा नींद और थकान से सुबह के समय हाल बेहाल था। बारात काशीपुर से वापस आयी तो हम सभी को रामनगर पहुंचते पहुंचते नींद आ गयी। लेकिन ड्राइवर को तो गाडी चलानी ही थी, वो कैसे सो सकता है।

सौराल पर ड्राइवर ने गाडी रोकी और नींद भागने के लिए मुँह धोया चाय पी। फिर वहां से निकलते ही आगे बढ़ते बढ़ते हम फिर से सो गए। लेकिन हमारे साथ एक व्यक्ति थे, काशीपुर में उनका कोई रिश्तेदार था तो वह 11 बजे अपने रिश्तेदार के घर चले गए आराम से सोये और सुबह विदाई के समय वापस आ गए। वह गाडी में लगातार जगे हुए थे, बाकि सभी सो रहे थे।

- Advertisement -

भतरौंजखान से आगे रीचि पहुंचते पहुंचते ड्राइवर को भी नींद आ गयी और एक मोड़ पर गाडी सीधे खाई की तरफ चली गयी, जो व्यक्ति जाग रहे थे वो ड्राइवर के बगल में ही थे, वह जोर से चिल्लाये और स्टेयरिंग को घुमाने की कोशिश की। उनकी आवाज़ से ड्राइवर जाग गया और ब्रेक दबा दिए। जब गाडी से उतर कर देखा तो आगे का पहिया खाई से केवल दो से तीन इंच ही बचा हुआ था। बस एक पल की बात थी, और अगले पल हम सब गहरी खाई में गिर जाते।

इसलिए आप सभी बारात के समय इस बात का ध्यान दीजिये कि रात की बारात में गए ड्राइवर के सोने की अच्छी व्यवस्था करें उसे पूरा आराम दें और दिन की शादी में गए ड्राइवर को किसी भी हाल में नशा ना करने दें। इससे बारातों में होने वाली दुर्घटनाओं पर बहुत हद तक लगाम लगायी जा सकती है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article देर रात खाई में गिरी कार, घायल अवस्था में पूरी रात कार में पड़े रहा अल्मोड़ा निवासी युवक, सुबह किया गया रेस्क्यू।
Next Article दुखद : द्वाराहाट में मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, वाहन चालक की मौत , तीन अन्य घायल।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।
  • पिथौरागढ़ जा रही थी वैगनआर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल
  • रानीखेत से लापता नाबालिग युवती किराये के कमरे से बरामद, रानीखेत पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।
  • रानीखेत महाविद्यालय में रचनात्मक प्रतियोगिता : कविता-कहानी में शगुन अव्वल, तिरंगा रंगोली में टीना-कंचन अव्वल
  • रानीखेत में 136वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 15 से 23 सितंबर तक होगा आयोजन।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

बचा लो रानीखेत को ! जाली के बाहर से गोल्फ ग्राउंड को झांकते पर्यटक और रानीखेत की बदहाली बयान करता लेख।

संपादकीय

शानदार पल : उत्तराखंड की टीम पहली बार रणजी ट्राफी के सेमीफइनल में पहुंची, झारखण्ड को एक पारी और 6 रन से हराया।

संपादकीय

उत्तराखंड में 2025 में 1242 लोगों ने सड़क हादसों में गवाई अपनी जान, लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे।

संपादकीय

3 दिन से कैंची में भयानक जाम, 3 साल में 18 किलोमीटर बाईपास बनाने में छूटे सरकार के पसीने, वही 4 साल में 210 किमी का दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे बनकर हो गया तैयार। पढ़िए हमारा विशेष सम्पादकीय।

संपादकीय
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account