
रानीखेत क्रिकेट क्लब ने फ्यूचर स्टार क्लब को 7 विकेट से हराया। मात्र 32 में ही हासिल किया लक्ष्य।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वाधान में कराई जा रही सीनियर पुरुष वर्ग की जिला क्रिकेट लीग का आज का मुकाबला फ्यूचर स्टार क्लब और रानीखेत क्रिकेट क्लब के बीच जी एन जी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। आज के मैच का शुभारम्भ मुख्य अतिथि संजय मेहरा संरक्षक क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ अल्मोड़ा एवम पंकज जोशी सदस्य क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ अल्मोड़ा ने टीमों से परिचय प्राप्त कर किया।

रानीखेत क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्यूचर स्टार क्लब की पूरी टीम 44.5 ओवर में 231 रन बनाकर आल आउट हो गयी। टीम के लिए विकास फ़र्तयाल ने 37, अभय ने 35, रवि ग़याल ने 26 और चैतन्य ने 21 रनों का योगदान दिया । रानीखेत क्रिकेट क्लब के गेंदबाज विजय सिंह ने 3 विकेट एवम गोकुल और कमल ने 2-2 विकेट लिए।

निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानीखेत क्रिकेट क्लब की टीम ने 32.3 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया। रानीखेत क्लब के बल्लेबाज प्रशांत कुमार ने 71 रन, अमन अधिकारी ने नाबाद और तक्ष रावत ने नाबाद रनों का योगदान दिया। फ्यूचर स्टार क्लब के गेंदबाज विकास फ़र्तयाल ने 2 और सौरव धौनी ने 1 विकेट लिया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार बल्लेबाजी के लिए रानीखेत क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज प्रशांत कुमार को दिया गया। अंपायर की भूमिका में शिवम् पाण्डे और विनोद पंतोला जबकि स्कोरर की भूमिका हरप्रीत सिंह कम्बोज ने निभाई। इस मौके पर नरेंद्र अधिकारी, आनंद बिष्ट, कमल कोरंगा, अभिषेक सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
