Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत में फागोत्सव और स्वांग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, होली गायन में नैनीताल और स्वांग प्रतियोगिता अल्मोडा़ रहे विजेता।

रानीखेत में फागोत्सव और स्वांग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, होली गायन में नैनीताल और स्वांग प्रतियोगिता अल्मोडा़ रहे विजेता।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी March 2, 2026 5 Min Read
Share

Contents
रानीखेत में फागोत्सव और स्वांग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, होली गायन में नैनीताल और स्वांग प्रतियोगिता अल्मोडा़ रहे विजेता।ये टीमें रही शामिल

रानीखेत में फागोत्सव और स्वांग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, होली गायन में नैनीताल और स्वांग प्रतियोगिता अल्मोडा़ रहे विजेता।

रानीखेत में सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित फागोत्सव में इस बार भी नगर व ग्रामीण क्षेत्र की बीस महिला टीमों के साथ अल्मोडा़, नैनीताल व भवाली की महिला टीमों ने भरपूर उमंग और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। फागोत्सव के तहत महिला टोलियों ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली तदुपरांत शिव मंदिर परिसर में होली स्वांग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर खूब हास्य व्यंग बिखेरा।

होली गायन प्रतियोगिता में नैनी महिला जागृति संस्था नैनीताल ने प्रथम कला संस्कृति संगम अल्मोडा़ ने द्वितीय और मस्तमौला ग्रुप रानीखेत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि स्वांग प्रतियोगिता में कला संस्कृति संगम अल्मोडा़ प्रथम ,मां नंदा सुनंदा महिला दल भवाली द्वितीय और नारी शक्ति रानीखेत तृतीय स्थान पर रहे। विजेता टीमों को नगद राशि एवं ट्राफी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।

- Advertisement -

सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान आयोजित फागोत्सव में भव्य होली गायन यात्रा निकाली गई जिसमें नगर व क्षेत्र की बीस महिला होल्यार टीमों ने प्रतिभाग किया और गांधी चौक में गायन प्रस्तुति दी। नगर में कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत करते हुए व्यापारी और नागरिकों ने जलपान की व्यवस्था की थी। शोभा यात्रा केमू स्टेशन से आरम्भ होकर सदर बाजार रोडवेज, जरूरी बाजार होकर शिव‌मंदिर‌ पहुंची जहां महिलाओं की स्वांग प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक करन माहरा,और‌ विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष अरुण रावत ने चीर बांध कर किया।

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि सिटी मांटेसरी स्कूल प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे व समाजसेवी अतुल अग्रवाल भी मौजूद रहे।सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती ने अतिथियों का पारम्परिक स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।

- Advertisement -

कार्यक्रम में महिला टीमों ने होली गायन और स्वांग अभिनय की मनमोहक प्रस्तुति दी ।स्वांग अभिनय में हास्य व्यंग के साथ सामाजिक समस्याओं को उठाते हुए सामाजिक राजनीतिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक करन माहरा ने संस्कृति संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही सांस्कृतिक समिति की प्रशंसा की साथ ही भविष्य में सांस्कृतिक समिति को भरपूर सहयोग के लिए आश्वस्त किया। वहीं विशिष्ट अतिथि अरूण रावत और विनोद खुल्बे ने महिलाओं के भव्य आयोजन को प्रशंसनीय बताते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं।

मुख्य अतिथि करन माहरा , विशिष्ट अतिथि अरूण रावत और विनोद खुल्बे व अध्यक्ष विमल सती व आनन्द अग्रवाल ने विजेता टीमों को ट्राफी व‌ प्राइज मनी से सम्मानित किया। सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती ने प्रतिभागियों व अतिथियों व सहयोग कर्ताओं का आभार जताया। कहा कि त्योहारों के संस्कार को नई पीढ़ी को मर्यादा और परम्परा के साथ हस्तगत करने की जरूरत है जिसके लिए समिति प्रयास रत है। कार्यक्रम में नैनीताल के प्रसिद्ध होली गायक रहे स्व दिनेश चंद्र जोशी ‘कन्नू उस्ताद’ की स्मृति में सचिता पंत व राजेंद्र पंत द्वारा जय गोलू देवता टीम करोड़ को उदीयमान टीम पुरस्कार दिया गया।

जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के संगीत शिक्षक दिनेश चंद्र जोशी और राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की संगीत शिक्षिका मीनाक्षी उप्रेती व एपीएस की संगीत शिक्षिका मेघा निर्णायक की भूमिका में ‌रहे। प्रतियोगिता में शामिल अन्य टीमों को भाजपा नेत्री विमला रावत, स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल प्रबंधक रमा माहरा,अतुल अग्रवाल राजेन्द्र पंत, गौरव तिवारी, पंकज थापा ,कमलेश बोरा , संजय पंत, कुलदीप कुमार, अभिषेक कांडपाल,‌नेहा माहरा, रीना वर्मा, विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। संचालन दीपक पंत ने किया। इस अवसर‌ पर दीपक करगेती, दीपक खंडेलवाल सहित सांस्कृतिक समिति के सोनू सिद्दीकी, गीता जोशी, ज्योति साह, विनीता खाती आदि मौजूद रहे।

ये टीमें रही शामिल

गौरा स्वयं सहायता समूह चिलियानौला
नैनी महिला जागृति संस्था नैनीताल
मां नंदा सुनंदा महिला समिति भवाली
नारी शक्ति दुभडा़ देवलीखेत
च्येली ब्वारी ग्रुप रानीखेत
कला संस्कृति संगम ग्रुप अल्मोडा़
रंगीलों कुमाऊं रानीखेत
मस्तमौला ग्रुप रानीखेत
जय मां झूला देवी समिति भड़गांव
लोक लहरिया होल्यार पिलखोली
नारी शक्ति रानीखेत
महिला शक्ति गाड़ी
जय मां काली महिला समूह ग्राम पाखुडा़
उन्नति महिला समूह सौनी
जगदम्बा स्वयं सहायता समूह चिलियानौला
मां वैष्णवी स्वयं सहायता समूह काकड़ीघाट नौगांव
नीलकंठ महिला समिति आबकारी रानीखेत
जय निरंकार देवता क्लब एरोड़
जय गोलू देवता क्लब एरोड़
होली की टोली पिलखोली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत की चित्रांगदा सिंह ने तीरंदाजी में जीते दो पदक, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन।
Next Article लोक गायिका रिंकू राणा का सड़क हादसे में आसमयिक निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

रानीखेत के नरेश चंद्र डोबरियाल ने एशिया की सबसे कठिन 113 किलोमीटर की मैराथन में 50+ आयु वर्ग में जीता दूसरा स्थान।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य रैली का आयोजन।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के नवप्रवेशी छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन हुआ

रानीखेत न्यूज़

फायर स्टेशन रानीखेत ने अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत बैंकों में चलाया जागरूकता अभियान।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?