
अल्मोड़ा जिले में एसडीएम सौम्या गर्ब्याल ने पास की UPSC की सिविल सेवा परीक्षा।
अल्मोड़ा जिले में जैती-भनोली क्षेत्र में तैनात एसडीएम सौम्या गर्ब्याल ने प्रतिष्ठित UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 822वीं रैंक हासिल की है। इससे पूर्व उन्होंने 2024 में उत्तराखंड PCS (प्रांतीय सिविल सेवा) परीक्षा में 10वीं रैंक प्राप्त की थी। PCS राज्य स्तर की परीक्षा है, जो UKPSC द्वारा आयोजित होती है।

अब उन्होंने UPSC परीक्षा पास की है जो देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है, जो IAS, IPS, IFS जैसे पदों के लिए आयोजित होती है। सौम्या गर्ब्याल मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के धारचूला विकासखंड में स्थित गर्ब्यांग गांव की रहने वाली है। वर्तमान में वह नैनीताल जिले के भीमताल में अपने परिवार के साथ रहती हैं।
