
ऐसा भी होता है…रिटायमेंट से 25 दिन पहले जिला शिक्षा अधिकारी को बना दिया खंड शिक्षा अधिकारी।
शिक्षा विभाग से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ नैनीताल के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एचबी चंद को रिटायमेंट से ठीक 25 दिन पहले डिमोशन कर खंड शिक्षा अधिकारी बना दिया गया है। उनका इस माह 31 मार्च को रिटायरमेंट भी है।
एचबी चंद बीते 30 साल से अधिक समय से शिक्षा विभाग कार्यरत हैं और 1 जनवरी 2022 से वह नैनीताल जिले में तैनात हैं। अभी जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक का दायित्व वह संभाल रहे थे। लेकिन अचानक बीते 2 मार्च को जारी आदेश शुक्रवार शाम जारी आदेश में उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी कोटाबाग के मूल पद पर भेज दिया गया। जबकि जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा को जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक बनाया गया है।
अचनाक जारी हुए इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। इस मामले में एचबी चंद ने बताया की उनकी तैनाती कोर्ट के आदेश के बाद हुई थी। यह तबादला क्यों किया गया। उनके समझ मे भी नहीं आ रहा।
