Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > चिलियानौला में पहली बार मनाया गया वार्षिकोत्सव, सरकारी विद्यालयों के लिए मिसाल बन रहा विद्यालय।

चिलियानौला में पहली बार मनाया गया वार्षिकोत्सव, सरकारी विद्यालयों के लिए मिसाल बन रहा विद्यालय।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
March 26, 2026
3 Min Read
Share

Contents
चिलियानौला में पहली बार मनाया गया वार्षिकोत्सव, सरकारी विद्यालयों के लिए मिसाल बन रहा विद्यालय।साभार – श्री नवीन भट्ट जी

चिलियानौला में पहली बार मनाया गया वार्षिकोत्सव, सरकारी विद्यालयों के लिए मिसाल बन रहा विद्यालय।

साभार – श्री नवीन भट्ट जी

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया . मुख्य अतिथि प्रमोद नैनवाल, विधायक रानीखेत ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. उपस्थित सभी गणमान्य लोगों, अभिभावकों तथा जन प्रतिनिधियों ने सभी छात्र-छात्राओं की भूरि भूरि प्रशंसा की. इस अवसर पर विद्यालय की पत्रिका आरोहण का भी विमोचन मुख्य अतिथि के द्वारा तथा सभी गणमान्य की उपस्थिति में संपन्न हुआ.

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नरेश कुमार त्रिपाठी ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया की विद्यालय में इस वर्ष परिषदीय परीक्षा में हाई स्कूल स्तर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा. विद्यालय की छात्रा कुमारी सिया को सर्वाधिक अंक लाने पर सम्मानित किया गया. इस वर्ष से कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों के लिए संगीत की कक्षाएं भी संचालित की जा रही है. विद्यार्थियों को पुस्तकों के प्रति आकर्षित करने के लिए पुस्तकालय कक्ष का शुभारंभ किया गया है. विद्यालय की भूमि को पंजीकृत कर लिया गया है. विद्यालय में अध्यनरत सभी विद्यार्थियों के लिए सामुदायिक सहभागिता से शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया तथा विद्यार्थियों को अपने करियर के चयन के लिए गाइडेंस एंड काउंसलिंग सत्र का आयोजन भी किया गया. विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की है. विद्यालय के छात्र यश पांडे को राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित होने पर ₹10000 का चेक विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार त्रिपाठी के द्वारा प्रदान किया गया.

- Advertisement -

विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा कुंवार्वी तथा शिक्षा का विभाग संघ की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु आर्य ने विद्यालय के शैक्षणिक उपलब्धियां के लिए विद्यालय पत्रिका के प्रकाशन के लिए तथा प्रथम बार वार्षिकोत्सव आयोजित करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार त्रिपाठी सहित पूरे विद्यालय की सराहना की. कार्यक्रम का संचालन श्री शंभू गिरी गोस्वामी तथा विद्यालय की छात्राएं कुमारी योग्यता तथा आकांक्षा कुबार्बी ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद श्री शंकर दत्त बुधोरी ने किया.

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्री बुधानी जी, सुंदर सिंह कुबार्बी, ललित मेहरा, शीला अधिकारी, नेहा मेहरा, आशीष पांडे, ग्राम प्रधान बीना बोरा, विद्यालय के शिक्षक बहादुर सिंह बिष्ट, शंभू गिरी गोस्वामी, संदीप सिंह गोरखा, श्रीमती दीपा आर्या, मनोज कुमार, मनमोहन सिंह, राजेंद्र सिंह राणा, राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष भोपाल सिंह चीलवाल ,प्रधानाचार्य रमेश चंद्र पपने, प्रधानाचार्य कमलेश तिवारी, प्रधानाचार्य कमल किशोर सिंह, प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद तिवारी, हंसी बोरा, आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article स्कूल बस और स्कूल वैन के लिए सरकार ने तय किया मासिक किराया, अधिक किराया लेने पर होगी कार्यवाई।
Next Article एक गांव में रहने वाली रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।
  • पिथौरागढ़ जा रही थी वैगनआर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल
  • रानीखेत से लापता नाबालिग युवती किराये के कमरे से बरामद, रानीखेत पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।
  • रानीखेत महाविद्यालय में रचनात्मक प्रतियोगिता : कविता-कहानी में शगुन अव्वल, तिरंगा रंगोली में टीना-कंचन अव्वल
  • रानीखेत में 136वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 15 से 23 सितंबर तक होगा आयोजन।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

आउटसोर्स कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 805 रुपये की जाए, छावनी परिषद् को सौंपा ज्ञापन।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत: बजोल और रीची के जंगल में फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में पुलिस चौकी के नए भवन का शिलन्यास किया गया , कानून-व्यवस्था और जनसेवा को अधिक प्रभावी व व्यवस्थित किया जा सकेगा।

रानीखेत न्यूज़

विकास पंत ने रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज को वाटर फिल्टर, कुर्सियाँ, दरी तथा अन्य आवश्यक वस्तुएँ भेंट की।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account