Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > गढ़वाल न्यूज़ > उत्तराखंड गजब है : बार बंद कराने पहुंची पुलिस तो अंदर मित्रो के साथ पार्टी करते मिले आईजी, रात एक बजे एसएसपी ने बंद करवाया बार।

उत्तराखंड गजब है : बार बंद कराने पहुंची पुलिस तो अंदर मित्रो के साथ पार्टी करते मिले आईजी, रात एक बजे एसएसपी ने बंद करवाया बार।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी April 27, 2026 2 Min Read
Share
AI Image

उत्तराखंड गजब है : बार बंद कराने पहुंची पुलिस तो अंदर मित्रो के साथ पार्टी करते मिले आईजी, रात एक बजे एसएसपी ने बंद करवाया बार।

राजधानी देहरादून से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ रोमियो लेन बार में शनिवार रात 12:30 बजे तक शराब परोसने और तेज संगीत बजाने की शिकायत पर जब पुलिस ने पर कार्रवाई शुरू की, लेकिन पुलिस उस समय हतप्रभ रह गई जब बार के अंदर खुद आईजी साहब अपने मित्रो के साथ पार्टी करते दिखे और उन्होंने एसपी सिटी को वहां से जाने के लिए कह दिया हालाँकि बाद में आईजी वहां से चले गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बार रात 11 बजे के बाद नहीं खुल सकते हैं। विगत 30 मार्च ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या भी बार-पब की इसी मनमानी का नतीजा थी। आरोपी मसूरी रोड स्थित जेनजी बार में सुबह छह बजे शराब पीकर निकले थे। इस पर पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाई और कई बार और रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी अपने हाथ में ले ली। सीसीटीवी पर ही करीब 12:30 बजे रोमियो लेन के बाहर भीड़भाड़ का नजारा दिखा था। जिस पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार कई थानों की फोर्स लेकर रात करीब 12:30 बजे बार पहुंचे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, आईजी सामने आए और एसपी सिटी को फोर्स लेकर लौट जाने को कहा। इसकी जानकारी एसएसपी डोबाल को मिली तो वे खुद लाठियां थामकर बार पहुंचे। करीब एक बजे एसएसपी ने स्टाफ को भूतल पर लाकर सबको खाली कराया और रात 11 बजे की समय सीमा का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी। घटना के समय आईजी अपने दोस्तों संग पार्टी कर रहे थे, जो बाद में चले गए। पूरा वाकया बार के सीसीटीवी में कैद है।

- Advertisement -

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अल्मोड़ा में चेकिंग के दौरान 97,600 रुपये कीमत की 488 ग्राम चरस बरामद, तीन युवक गिरफ्तार।
Next Article नैनीताल में लापता हुए रानीखेत के युवक दीपक उपाध्याय का शव 80 मीटर गहरी खाई में मिला।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री धाम के कपाट, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई पहली पूजा। मुख्यमंत्री ने की देश प्रदेश की खुशहाली की कामना।

गढ़वाल न्यूज़

देहरादून में पाकिस्तानी आतंकी से जुड़े युवक विक्रांत कश्यप को STF ने असलहे के साथ दबोचा, प्रधानमंत्री के दौरे से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

गढ़वाल न्यूज़

12 भाजपा नेताओं की कांग्रेस में एंट्री की तैयारी में जुटा प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व, प्रदेश प्रभारी के दौरे में हो सकती है जोइनिंग।

गढ़वाल न्यूज़

धामी सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की दूसरी सूची, अब तक दायित्वधारियों की संख्या 83 पहुंची।

गढ़वाल न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?