Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > पूरी की पूरी खैरना पुलिस चौकी हो गयी लाइन हाजिर, युवक की आत्महत्या मामले में एसएसपी क बड़ा कदम

पूरी की पूरी खैरना पुलिस चौकी हो गयी लाइन हाजिर, युवक की आत्महत्या मामले में एसएसपी क बड़ा कदम

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी May 8, 2026 2 Min Read
Share

पूरी की पूरी खैरना पुलिस चौकी हो गयी लाइन हाजिर, युवक की आत्महत्या मामले में एसएसपी क बड़ा कदम

नैनीताल, 8 मई 2026: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बेतालघाट के लोहाली गांव के बालम सिंह बिष्ट की आत्महत्या के मामले में एसएसपी ने खैरना चौकी प्रभारी रमेश पंत समेत पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। प्रशासन का उद्देश्य जांच को पूरी तरह निष्पक्ष रखना है।

28 अप्रैल को बालम नदी और पहाड़ियों के दृश्य कैमरे में उतार रहे थे, तभी खैरना चौकी की पुलिस से उनकी बहस हो गई। पुलिस ने उन पर शराब के नशे का आरोप लगाकर मेडिकल कराया और पुलिस एक्ट में चालान काटकर परिजनों को सौंप दिया।

- Advertisement -
खैरना पुलिस चौकी

परिजनों के मुताबिक, घर जाते समय बालम ने बहन मुन्नी जलाल को फोन पर बताया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की, मोबाइल सिम तोड़ा और 5,000 रुपये लूटे। इसी मानसिक तनाव में घर पहुंचकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मरने से पहले सुसाइड नोट में उन्होंने पुलिस दुर्व्यवहार को जिम्मेदार ठहराया। स्थानीय जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य और संजय बोहरा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर समर्थन दिया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

मृतक बहन मुन्नी जलाल ने दोषियों को सख्त सजा की मांग की। उन्होंने कहा, “पुलिस की प्रताड़ना ने मेरे भाई को मौत के लिए मजबूर कर दिया। न्याय मिलना चाहिए।” एसएसपी के आदेश पर सुसाइड नोट और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई होगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भिकियासैण चमड़खान रोड पर वाहन खाई में गिरा, 3 की मौत, विधायक ने राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
Next Article अब शहरी बिजली उपभोक्ता चुकाएंगे नगर पालिकाओं का स्ट्रीट लाइट का बिल, सरचार्ज जोड़ने की तैयारी, विभाग ने दिया प्रस्ताव।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

कोतवाली रानीखेत पुलिस ने युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

रानीखेत न्यूज़

ऑपरेशन प्रहार: रानीखेत पुलिस की सख्ती, फॉर्च्यूनर से अनाधिकृत हूटर-लाइट हटे

रानीखेत न्यूज़

भिकियासैण चमड़खान रोड पर वाहन खाई में गिरा, 3 की मौत, विधायक ने राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

रानीखेत न्यूज़

सड़क दुर्घटना में मृतक जवान को एसएसपी सहित पुलिस बल द्वारा कोतवाली रानीखेत में दी गयी श्रद्धाजंलि।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?