
ऑपरेशन प्रहार: रानीखेत पुलिस की सख्ती, फॉर्च्यूनर से अनाधिकृत हूटर-लाइट हटे
रानीखेत। अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपदभर यातायात नियम तोड़ने वालों पर ‘ऑपरेशन प्रहार’ का पुलिस अभियान जोरों पर है।शनिवार (11 मई 2026) को कोतवाली रानीखेत के प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी की अगुवाई में पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग की। इस दौरान एक फॉर्च्यूनर कार में बिना अनुमति नीली-लाल लाइट व हूटर लगे मिले।

टीम ने मौके पर ही लाइट व हूटर हटवा दिए। चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा गया। साथ ही उसे दोबारा उल्लंघन न करने की कड़ी हिदायत दी गई। पुलिस का यह अभियान अमीरजादों द्वारा नियमों की अवहेलना रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
