
रानीखेत में सड़क किनारे मिला 60 वर्षीय व्यक्ति का शव।
रानीखेत। नगर के नरसिंह स्टेडियम के पास शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया और उसे कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।

पुलिस ने मृतक की पहचान राजू कुमार (पुत्र हरचरण), निवासी कुमपुर – लालकुर्ती, रानीखेत के रूप में की है। मृतक की आयु लगभग 57 – 60 वर्ष बताई जा रही है। इन्होने विवाह नहीं किया था और कबाड़ बीनने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि इनके भाई काशीपुर में रहते हैं, ये यहाँ अकेले रहते थे। इनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मृत्यु के कारण अस्पष्ट हैं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
