Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > Uncategorized > जिलाधिकारी ने राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, मजखाली का निरीक्षण कर सुविधाओं के सुधार निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, मजखाली का निरीक्षण कर सुविधाओं के सुधार निर्देश दिए।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
July 22, 2026
2 Min Read
Share

जिलाधिकारी ने राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, मजखाली का निरीक्षण कर सुविधाओं के सुधार निर्देश दिए।

मजखाली, — जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, मजखाली का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों तथा आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर शिक्षण व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एवं विद्यालय भवनों की स्थिति का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, करियर योजनाओं और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उदीयमान खिलाड़ी योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों से भी चर्चा कर उन्हें समयानुसार खुद को तैयार रखने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय में प्राथमिकताओं में सुधार के संकेत देते हुए जिलाधिकारी ने हाईटेक शौचालय निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

उन्होंने मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और भोजन के लिए शेड निर्माण तथा पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि छात्र व्यवस्थित और सुरक्षित वातावरण में भोजन कर सकें। निर्देशक निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवनों की स्थितियों को देखते हुए क्षतिग्रस्त कक्षा भवनों के सुदृढ़ीकरण हेतु आपदा मद से तत्काल विस्तृत आकलन तैयार कराने के आदेश दिए। सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने परिसर की फेंसिंग कराने के भी निर्देश जारी किए। साथ ही शौचालयों के नियमित रखरखाव पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री चंदन सिंह बिष्ट, तहसीलदार दीपिका आर्या, तथा अन्य संबंधित अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

- Advertisement -

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत के वरिष्ठ व्यवसायी गिरीश वैला के निधन पर विभिन्न संगठनो ने जताया शोक।
Next Article जिलाधिकारी अंशुल सिंह पहुंचे राजकीय चिकित्सालय रानीखेत, डायलिसिस डिजिटल एक्स रे शुरू करने के निर्देश, जन औषधि केंद्र में पायी कमी।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गनियाद्योली-सिंगोली मार्ग पर खतरा, टूटे कॉजवे और सुरक्षा दीवारें, डीएम से कार्रवाई की मांग।
  • भाजपा में अंदरूनी खींचतान! मंत्री टम्टा के पहुंचने से पहले ही ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा ने कर दिया मूर्ती का उद्घाटन।
  • विज्ञान पुरोधा पुरस्कार से सम्मानित हुए रा० इ० का०मजखाली के प्रधानाचार्य दिनेश चन्द्र टम्टा
  • रानीखेत में बीच सड़क पर पौधरोपण कर कांग्रेस ने बदहाल सडकों पर जताया विरोध, सरकार के विकास दावों पर उठाए सवाल।
  • क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही दो दिन रहेगी बंद।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

राष्ट्रपति ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के उपलक्ष्य में विशेष सत्र को किया सम्बोधित, सरकार ने अगले 25 वर्ष का रोड मैप रखा।

Uncategorized

ब्रेकिंग – गरम पानी के फ्रॉग पॉइंट पर मलबा आने से हल्द्वानी हाईवे बंद, वाहनों की लगी कतार।

Uncategorized

जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने प्रेस वार्ता में कहा तीन माह में 5 प्रमुख समस्याओं का समाधान करने का लक्ष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, पर्यटन, खेल प्रतिभाओं पर रहेगा फोकस।

Uncategorized

चार धाम में यात्रियों के रिकॉर्ड के साथ साथ टूट रहे कचरे के भी रिकॉर्ड, यात्रा समाप्त होने के बाद हजारों टन कूड़े का निस्तारण बड़ी चुनौती।

Uncategorized
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account