Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत (मिशन) इंटर कॉलेज को EnerG Linkage संस्थापक दंपति विकास शर्मा और उनकी पत्नी मंजरी शर्मा ने दी आर्थिक सहायता।

रानीखेत (मिशन) इंटर कॉलेज को EnerG Linkage संस्थापक दंपति विकास शर्मा और उनकी पत्नी मंजरी शर्मा ने दी आर्थिक सहायता।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
August 21, 2026
2 Min Read
Share

रानीखेत (मिशन) इंटर कॉलेज को EnerG Linkage संस्थापक दंपति विकास शर्मा और उनकी पत्नी मंजरी शर्मा ने दी आर्थिक सहायता।

रानीखेत। क्षेत्र के प्राचीनतम शिक्षण संस्थानों में शामिल रानीखेत (मिशन) इंटर कॉलेज को एक बार फिर मदद के हाथ मिले हैं। EnerG Linkage के संस्थापक विकास शर्मा और उनकी पत्नी मंजरी शर्मा ने विद्यालय के विशाल कक्ष के लिए इनवर्टर तथा भवन के सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की है।

प्रधानाचार्य हेमंत कुमार अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय की ऐतिहासिक इमारत के रखरखाव और मरम्मत के लिए लंबे समय से आर्थिक सहायता की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सरकार से भवन की मरम्मत के लिए कोई आर्थिक सहायता नहीं मिलती है, जबकि शहर के मध्य स्थित यह भवन विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षिक और सैनिक भर्ती समेत कई आयोजनों के लिए भी उपयोग में लाया जाता है।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि विकास शर्मा और मंजरी शर्मा पूर्व में भी कई विद्यालयों और आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं की सहायता करते रहे हैं। उनका उद्देश्य शिक्षा के स्तर में सुधार के साथ जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करना है। प्रधानाचार्य ने दंपति का आभार जताते हुए भविष्य में भी विद्यालय को इसी प्रकार सहयोग मिलने की उम्मीद जताई।

प्रधानाचार्य ने बताया कि विकास शर्मा को रानीखेत क्षेत्र से विशेष लगाव है। उन्हें ऊर्जा, ऑयल एंड गैस तथा औद्योगिक इंजीनियरिंग क्षेत्रों में 24 वर्षों से अधिक का वैश्विक अनुभव है। उन्होंने अपनी पत्नी मंजरी शर्मा के साथ मिलकर EnerG Linkage की स्थापना की है। कंपनी पुणे और मानेसर में विनिर्माण इकाइयों के माध्यम से ग्रीन एनर्जी, रिन्यूएबल एनर्जी, ईवी और सप्लाई चेन से जुड़े क्षेत्रों में कार्य कर रही है और दुनिया भर के चार से ज़्यादा देशों में ग्राहकों को सेवाएँ देती है। विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों ने विकास शर्मा और मंजरी शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article राजीव गांधी की जयंती पर रानीखेत कांग्रेस ने किया माल्यार्पण, राजीव गांधी के सपनों का आधुनिक भारत बनाने का लिया संकल्प।
Next Article एसएसपी ने नशा तस्करों और साइबर ठगों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए, रानीखेत के विनोद फर्त्याल और कमल गोस्वामी बने ‘Employee of the Month’
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची 8 लाख की डकैती, हल्द्वानी में हुई लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 31 हजार की नकदी और चार जिंदा कारतूस बरामद
  • एसएसपी ने नशा तस्करों और साइबर ठगों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए, रानीखेत के विनोद फर्त्याल और कमल गोस्वामी बने ‘Employee of the Month’
  • रानीखेत (मिशन) इंटर कॉलेज को EnerG Linkage संस्थापक दंपति विकास शर्मा और उनकी पत्नी मंजरी शर्मा ने दी आर्थिक सहायता।
  • राजीव गांधी की जयंती पर रानीखेत कांग्रेस ने किया माल्यार्पण, राजीव गांधी के सपनों का आधुनिक भारत बनाने का लिया संकल्प।
  • कांग्रेस का आरोप : भाजपा फर्जी आपत्तियों लगाकर वोटर्स का नाम कटवाने की कर रही कोशिश, संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाई की मांग।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के लिए रानीखेत से हरिद्वार रवाना हुआ प्रशिक्षणार्थियों का दल।

रानीखेत न्यूज़

केमू स्टेशन में विशाल गढ्ढा दे रहा हादसों को निमंत्रण, विहिप के नगर अध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी।

रानीखेत न्यूज़

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया रानीखेत तहसील का औचक निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

रानीखेत न्यूज़

महासंघ टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष शंकर ठाकुर ने परिवहन मंत्री के समक्ष रखी समस्याएं, शीघ्र निस्तारण कर टैक्सी चालकों को राहत देने की मांग।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account