Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > एसएसपी ने नशा तस्करों और साइबर ठगों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए, रानीखेत के विनोद फर्त्याल और कमल गोस्वामी बने ‘Employee of the Month’

एसएसपी ने नशा तस्करों और साइबर ठगों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए, रानीखेत के विनोद फर्त्याल और कमल गोस्वामी बने ‘Employee of the Month’

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
August 21, 2026
3 Min Read
Share

Contents
एसएसपी ने नशा तस्करों और साइबर ठगों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए, रानीखेत के विनोद फर्त्याल और कमल गोस्वामी बने ‘Employee of the Month’रानीखेत के दो पुलिसकर्मी बने ‘Employee of the Month’

एसएसपी ने नशा तस्करों और साइबर ठगों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए, रानीखेत के विनोद फर्त्याल और कमल गोस्वामी बने ‘Employee of the Month’

अल्मोड़ा। एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी और सैनिक सम्मेलन आयोजित हुआ। एसएसपी ने अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी, साइबर अपराध और आपदा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधी बचने नहीं चाहिए और पीड़ितों को न्याय के लिए भटकना नहीं पड़े।

मानसून को देखते हुए थाना प्रभारियों और फायर स्टेशनों को आपदा उपकरण व बचाव संसाधन हमेशा तैयार रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही मादक पदार्थों, शराब तस्करी और जुआ के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई, आदतन अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित सख्त कानूनी कार्रवाई पर जोर दिया गया। लंबित विवेचनाओं, शिकायतों और वारंटों के समयबद्ध निस्तारण की भी समीक्षा की गई।

- Advertisement -

एसएसपी ने गुमशुदगी के मामलों में तत्काल कार्रवाई, साइबर सेल के समन्वय से ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई और म्यूल बैंक खातों व संदिग्ध मोबाइल नंबरों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। ड्यूटी में लापरवाही और अनावश्यक अनुपस्थिति पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

रानीखेत के दो पुलिसकर्मी बने ‘Employee of the Month’

उत्कृष्ट कार्य के लिए कोतवाली रानीखेत के मजखाली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद फर्त्याल और कांस्टेबल कमल गोस्वामी को ‘Employee of the Month’ चुना गया। फर्त्याल ने वर्षों से क्षेत्र में रह रहे एक व्यक्ति की पहचान कर उसे परिजनों तक पहुंचाया, जबकि कमल गोस्वामी ने बाजार से गुम हुआ 1.67 लाख रुपये से भरा बैग बरामद कर स्वामी को सौंपा।

एसएसपी ने उत्कृष्ट पुलिसिंग, गुडवर्क और मानवीय कार्यों के लिए 21 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दो सफाई कर्मियों को भी नकद पुरस्कार दिया गया। रुद्रपुर में हुई प्रादेशिक अंतरजनपदीय पुलिस कुश्ती एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले पुलिस खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन किया गया।

- Advertisement -

इस दौरान फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के के चयन पर अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने उन्हें बधाई दी। गोष्ठी में अधिकारियों को जनता के साथ शालीन, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार रखने की हिदायत दी गई।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत (मिशन) इंटर कॉलेज को EnerG Linkage संस्थापक दंपति विकास शर्मा और उनकी पत्नी मंजरी शर्मा ने दी आर्थिक सहायता।
Next Article जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची 8 लाख की डकैती, हल्द्वानी में हुई लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 31 हजार की नकदी और चार जिंदा कारतूस बरामद
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची 8 लाख की डकैती, हल्द्वानी में हुई लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 31 हजार की नकदी और चार जिंदा कारतूस बरामद
  • एसएसपी ने नशा तस्करों और साइबर ठगों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए, रानीखेत के विनोद फर्त्याल और कमल गोस्वामी बने ‘Employee of the Month’
  • रानीखेत (मिशन) इंटर कॉलेज को EnerG Linkage संस्थापक दंपति विकास शर्मा और उनकी पत्नी मंजरी शर्मा ने दी आर्थिक सहायता।
  • राजीव गांधी की जयंती पर रानीखेत कांग्रेस ने किया माल्यार्पण, राजीव गांधी के सपनों का आधुनिक भारत बनाने का लिया संकल्प।
  • कांग्रेस का आरोप : भाजपा फर्जी आपत्तियों लगाकर वोटर्स का नाम कटवाने की कर रही कोशिश, संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाई की मांग।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

सडकों पर घूमते हुए गौवंशीय पशुओं के लिए शुरू हुई कान्हावन योजना, रेखा आर्य ने दौलाघट में किया प्रथम कान्हावन का शिलान्यास और भूमि पूजन।

कुमाऊँ न्यूज़

मुख्यमंत्री धामी से वीडियो कॉल से वार्ता के बाद 2 महीने से चौखुटिया में चल रहा ऑपरेशन स्वास्थ्य हुआ स्थगित। टोकन मनी 20 दिन के भीतर जारी करने का आश्वासन।

कुमाऊँ न्यूज़

हवालबाग में बोले मुख्यमंत्री : अल्मोड़ा जिले में 6 करोड़ से होगी तारबाड़, खेत बचाओ अभियान का किया शुभारम्भ, मिट्टी संरक्षण, पारंपरिक फसलों और किसान आय पर जोर दिया।

कुमाऊँ न्यूज़

अल्मोड़ा में आपत्तिजनक बयान देने वाली युवती के विरुध्द पुलिस ने दर्ज किया अभियोग, शुरू की जांच।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account