Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > कांग्रेस का आरोप : भाजपा फर्जी आपत्तियों लगाकर वोटर्स का नाम कटवाने की कर रही कोशिश, संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाई की मांग।

कांग्रेस का आरोप : भाजपा फर्जी आपत्तियों लगाकर वोटर्स का नाम कटवाने की कर रही कोशिश, संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाई की मांग।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
August 21, 2026
4 Min Read
Share

कांग्रेस का आरोप : भाजपा फर्जी आपत्तियों लगाकर वोटर्स का नाम कटवाने की कर रही कोशिश, संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाई की मांग।

रानीखेत। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में दर्ज नामों को लेकर लगाई गई आपत्तियों की सुनवाई बुधवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय में हुई। सुनवाई के दौरान प्रभावित मतदाताओं, आपत्तिकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपना पक्ष रखा। कांग्रेस ने पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की किसी भी कार्रवाई का विरोध करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

सुनवाई के दौरान कुछ आपत्तिकर्ताओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के समक्ष दावा किया कि उन्हें गुमराह कर आपत्तियां दर्ज कराई गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत जानकारी देकर उनसे मतदाताओं के खिलाफ आपत्तियां लगवाई गईं, जिससे क्षेत्र के आपसी सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। वहीं, कुछ ऐसे आपत्तिकर्ता सुनवाई में नहीं पहुंचे, जिन्होंने मतदाताओं के नाम और पात्रता को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई थीं।

- Advertisement -

प्रभावित मतदाताओं ने प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों से सभी आपत्तियों की निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच कराने की मांग की। उनका कहना था कि यदि किसी व्यक्ति ने जानबूझकर गलत, भ्रामक या बेबुनियाद आपत्ति दर्ज कराई है तो उसकी जांच कर दोषी पाए जाने पर निर्वाचन कानूनों और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए। कुछ मतदाताओं ने झूठी आपत्ति दर्ज कराने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग उठाई।

उधर, रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के बीएलए-1, बीएलए-2 और कार्यकर्ताओं पर कथित रूप से बदनीयती के साथ फर्जी और बेबुनियाद आपत्तियां लगाने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। कांग्रेस के बीएलए-1 और बीएलए-2 ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के समक्ष कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए।

कांग्रेस प्रतिनिधियों ने कहा कि मताधिकार प्रत्येक पात्र नागरिक का संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि एसआईआर के तहत प्राप्त प्रत्येक आपत्ति की तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाए और पर्याप्त सत्यापन तथा वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही किसी मतदाता के नाम को प्रभावित किया जाए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है और इसमें राजनीतिक दुर्भावना या मनमानी के आधार पर हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, विश्व विजय माहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य खुशाल मेहरा, अगस्त लाल साह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय व विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, सुंदर सभासद सूंदर कुँवार्बी, पूरन माहरा, प्रमोद पाल, पंकज गुरुरानी, पान सिंह, रुद्र माहरा, संदीप बंसल, मो० दानिश, ललित मेहरा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गोल्फ ग्राउंड के पास गिरा पेड़ फायर कर्मियों ने हटाया, वाहन क्षतिग्रस्त होने से बचे।
Next Article राजीव गांधी की जयंती पर रानीखेत कांग्रेस ने किया माल्यार्पण, राजीव गांधी के सपनों का आधुनिक भारत बनाने का लिया संकल्प।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची 8 लाख की डकैती, हल्द्वानी में हुई लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 31 हजार की नकदी और चार जिंदा कारतूस बरामद
  • एसएसपी ने नशा तस्करों और साइबर ठगों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए, रानीखेत के विनोद फर्त्याल और कमल गोस्वामी बने ‘Employee of the Month’
  • रानीखेत (मिशन) इंटर कॉलेज को EnerG Linkage संस्थापक दंपति विकास शर्मा और उनकी पत्नी मंजरी शर्मा ने दी आर्थिक सहायता।
  • राजीव गांधी की जयंती पर रानीखेत कांग्रेस ने किया माल्यार्पण, राजीव गांधी के सपनों का आधुनिक भारत बनाने का लिया संकल्प।
  • कांग्रेस का आरोप : भाजपा फर्जी आपत्तियों लगाकर वोटर्स का नाम कटवाने की कर रही कोशिश, संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाई की मांग।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

रानीखेत में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान हुआ संपन्न, कार्यकर्ताओ को विभिन्न विषयों की दी जानकारी।

रानीखेत न्यूज़

जनसेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडे ने नेपाली व्यक्ति का करवाया अंतिम संस्कार।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत के नरेश डोबरियाल और जितेंद्र फर्त्याल ने आदि कैलाश मैराथन में स्वर्ण पदक जीत कर रानीखेत का परचम लहराया।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत वासियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से लगाई तेंदुओं से निजात दिलाने की गुहार, शाम होते ही नगर में घूम रहे तेंदुवे।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account