रानीखेत में क्यूट कान्हा प्रतियोगिता प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने बच्चो को दर्शको का मन मोह लिया। सात साल से आयोजित की जा रही है प्रतियोगिता।
रानीखेत में जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक समिति रानीखेत द्वारा द्वारा विगत वर्षों की भांति इस बार भी शिव मंदिर के पंचेश्वर सभागार में क्यूट कान्हा प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चो ने कान्हा के रूप में उपस्थित दर्शकों और निर्णायकों का मन मोह लिया। क्यूट कान्हा प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की जीवंत प्रस्तुति दी।

कान्हा के रूप में मंच पर दी गयी प्रस्तुतियों ने जहाँ एक और दर्शको को बांधे रखा वही निर्णायकों के लिए भी इन मासूमों में से श्रेष्ठ का चुनाव करना अत्यंत कठिन रहा। अंत में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बाल-गोपालों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। 0-1आयु वर्ग में दिव्यान सिंह प्रथम, गौरांशी पंत द्वितीय और चैतन्य रिखाडी़ तृतीय स्थान पर रहे। 1-3 आयु वर्ग में सान्वी वर्मा प्रथम, अनन्त चौरसिया द्वितीय और मेघांश भट्ट तृतीय स्थान पर रहे, वहीं 3-5 आयु वर्ग में क्रियांश साह प्रथम, लुभावनी कांडपाल द्वितीय और कृतिका पंत तृतीय स्थान पर रहे।अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती ने अपने संबोधन में बताया कि बच्चों के लिए यह प्रतियोगिता पिछले सात साल से आयोजित की जा रही है। भविष्य में भी समिति सभी को प्रतियोगिताओं के माध्यम से मंच प्रदान करती रहेगी। प्रतियोगिता के निर्णायक ज्योति साह व डॉ विनीता खाती रहे। संचालन दीपक पंत ने किया। प्रायोजक बबीता पंत , जगदीश अग्रवाल व सांस्कृतिक समिति सदस्यों ने पुरस्कार वितरित किए।

इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति के संरक्षक हरीश लाल साह, राजेन्द्र पंत, संजय पंत , गौरव तिवारी, रीना वर्मा, अभिषेक कांडपाल, अशोक पंत, गौरव तिवारी, सोनू सिद्दीकी, कुलदीप कुमार, शेर सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

