
उत्तराखंड सरकार ने रानीखेत चिलियानौला नगर पालिका में तीन को बनाया नामित सदस्य, सूची हुयी जारी।
उत्तराखण्ड शासन द्वारा 21 जुलाई, 2026 को एक अधिसूचना जारी करते हुए नगर पालिका परिषद्, रानीखेत-चिलियानौला में तीन व्यक्तियों को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। नामित सदस्यों में रोहित शर्मा पुत्र श्री विपिन चन्द्र शर्मा, चिलियानौला, श्रीमती दीप चन्द्राकर पत्नी श्री भुवन चन्द्र, चिलियानौला, भानू प्रताप कुवार्बी पुत्र श्री कविन्द्र कुवार्बी , चिलियानौला, को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

