Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > जन्मदिन की पार्टी के बाद चलती कार से गिरा युवक, दोस्त सड़क पर गिरा छोड़ कर भागे, हुई मौत। मूल रूप से सोमेश्वर का रहने वाला था युवक।

जन्मदिन की पार्टी के बाद चलती कार से गिरा युवक, दोस्त सड़क पर गिरा छोड़ कर भागे, हुई मौत। मूल रूप से सोमेश्वर का रहने वाला था युवक।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
September 5, 2026
3 Min Read
Share

जन्मदिन की पार्टी के बाद चलती कार से गिरा युवक, दोस्त सड़क पर गिरा छोड़ कर भागे, हुई मौत। मूल रूप से सोमेश्वर का रहने वाला था युवक।

काठगोदाम। दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाना 21 वर्षीय युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। गुरुवार देर रात जमरानी कॉलोनी (पनचक्की) के पास संदिग्ध परिस्थितियों में चलती कार से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद उसके दोस्त उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान तुलसी नगर (पॉली सीट), काठगोदाम निवासी पुष्कर कोहली के रूप में हुई है। पुष्कर निजी स्कूल की बस में कंडक्टर था। उसके पिता रेस्टोरेंट में शेफ हैं। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था और मूल रूप से सोमेश्वर के पोखरी गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम पुष्कर चार दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी के लिए निकला था। दोस्त कार से घूमते हुए ही पार्टी कर रहे थे। रात करीब तीन बजे तक कार से घूमने और स्नैपचैट पर वीडियो बनाने की बात सामने आई है।

- Advertisement -

इसी दौरान कार काठगोदाम की ओर पहुंची। जमरानी कॉलोनी के पास पुष्कर संदिग्ध परिस्थितियों में कार के दरवाजे से सड़क पर गिर गया। साथियों के मुताबिक कार का दरवाजा खुलने से वह नीचे गिरा। हादसे में उसके सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं। पुलिस के अनुसार पुष्कर सड़क पर घायल हालत में पड़ा रहा। आरोप है कि साथी उसे अस्पताल ले जाने के बजाय मौके से चले गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार में मौजूद दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पुष्कर वास्तव में कार का दरवाजा खुलने से गिरा था या घटना के पीछे कोई अन्य वजह थी। पार्टी के दौरान बनाए गए स्नैपचैट वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कल 5 सितम्बर को अल्मोड़ा जिले में बंद रहेंगे स्कूल और आंगनवाड़ी, बहुत भारी वर्षा का अलर्ट। देखिये आदेश।
Next Article ‘आर्य’ जाति SC सूची में नहीं, तो राहुल पर SC/ST एक्ट में FIR कैसे? राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर को अधिवक्ता ने बताया फर्जी, दावे ने मचाई सनसनी।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हल्द्वानी रोड और दलमोटी में पेड़ गिरने से यातायात थमा, फायर टीम ने संभाला मोर्चा, यातायात हुआ सुचारु।
  • रानीखेत अल्मोड़ा रोड पर देर शाम सड़क पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, फायर रेस्क्यू टीम ने यातायात सुचारु करवाया।
  • सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रानीखेत के काव्य ने जीता गोल्ड, संजना ने कांस्य पदक। काव्य का सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन
  • गनियाद्योली रोड पर गीली मिट्टी में फंसा ट्रक, थमा यातायात। सड़क पर विभाग की लापरवाह व्यवस्था पर उठे सवाल।
  • ‘आर्य’ जाति SC सूची में नहीं, तो राहुल पर SC/ST एक्ट में FIR कैसे? राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर को अधिवक्ता ने बताया फर्जी, दावे ने मचाई सनसनी।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

द्वाराहाट क्षेत्र में वानप्रस्थ फाउंडेशन द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान।

कुमाऊँ न्यूज़

रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर खाई में गिरी टेंपो ट्रेवलर, एक की मौत, 14 लोग घायल।

कुमाऊँ न्यूज़

एक तरफ चौखुटिया में चल रहा आंदोलन, दूसरी तरफ चौखुटिया के पूर्व प्रधान के बेटे की हो गई मौत., रानीखेत रेफेर किया, रानीखेत से अल्मोड़ा , रास्ते में हो गई मौत।

कुमाऊँ न्यूज़

अल्मोड़ा जिला पंचायत सीट पर भाजपा को मिली मिली जीत, हेमा गैड़ा बानी जिला पंचायत अध्यक्ष।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account