Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > गढ़वाल न्यूज़ > ‘आर्य’ जाति SC सूची में नहीं, तो राहुल पर SC/ST एक्ट में FIR कैसे? राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर को अधिवक्ता ने बताया फर्जी, दावे ने मचाई सनसनी।

‘आर्य’ जाति SC सूची में नहीं, तो राहुल पर SC/ST एक्ट में FIR कैसे? राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर को अधिवक्ता ने बताया फर्जी, दावे ने मचाई सनसनी।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
September 5, 2026
3 Min Read
Share

‘आर्य’ जाति SC सूची में नहीं, तो राहुल पर SC/ST एक्ट में FIR कैसे? राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर को अधिवक्ता ने बताया फर्जी, दावे ने मचाई सनसनी।

हल्द्वानी। रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। अधिवक्ता विकेश नेगी ने शिकायतकर्ता की जाति पर सवाल उठाते हुए मुकदमे की कानूनी बुनियाद पर ही प्रश्नचिह्न लगा दिया है। नेगी का दावा है कि शिकायतकर्ता अमित कुमार आर्य ने खुद को ‘आर्य’ उपजाति का बताया है, जबकि यह नाम उत्तराखंड की अनुसूचित जातियों की सूची में शामिल नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण मामले में नया मोड़ आ गया है। एक निजी चैनल जय भारत टीवी को दिए इंटरव्यू में अधिवक्ता विकेश नेगी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को ही फर्जी करार दिया है। उनका दावा है कि जिस शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया, उसमें शिकायतकर्ता की जाति को लेकर ही सवाल खड़े होते हैं।

अधिवक्ता विकेश नेगी के मुताबिक, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले अमित कुमार आर्य ने अपनी उपजाति के रूप में ‘आर्य’ का उल्लेख किया है। उनका कहना है कि केवल ‘आर्य’ लिखने से किसी व्यक्ति को अनुसूचित जाति का सदस्य नहीं माना जा सकता, क्योंकि उत्तराखंड की अनुसूचित जातियों की सूची में ‘आर्य’ नाम की कोई जाति नहीं है। इसी आधार पर नेगी ने राहुल गांधी को पत्र भेजकर पूरे मामले पर सवाल उठाए हैं।

- Advertisement -

गौरतलब है कि रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण कार्यक्रम में शामिल विनोद आर्य और अमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर राहुल गांधी पर अनुसूचित जाति के खिलाफ आपत्तिजनक एवं जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। पुलिस ने अमित कुमार की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की। उपलब्ध जानकारी के अनुसार मुकदमा संख्या 297/2026 में बीएनएस की धारा 196 और 299 के साथ एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(q) लगाई गई है। अब अधिवक्ता के दावे के बाद मामले में शिकायतकर्ता की जाति और एफआईआर की वैधानिकता को लेकर बहस शुरू हो गई है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article जन्मदिन की पार्टी के बाद चलती कार से गिरा युवक, दोस्त सड़क पर गिरा छोड़ कर भागे, हुई मौत। मूल रूप से सोमेश्वर का रहने वाला था युवक।
Next Article गनियाद्योली रोड पर गीली मिट्टी में फंसा ट्रक, थमा यातायात। सड़क पर विभाग की लापरवाह व्यवस्था पर उठे सवाल।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हल्द्वानी रोड और दलमोटी में पेड़ गिरने से यातायात थमा, फायर टीम ने संभाला मोर्चा, यातायात हुआ सुचारु।
  • रानीखेत अल्मोड़ा रोड पर देर शाम सड़क पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, फायर रेस्क्यू टीम ने यातायात सुचारु करवाया।
  • सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रानीखेत के काव्य ने जीता गोल्ड, संजना ने कांस्य पदक। काव्य का सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन
  • गनियाद्योली रोड पर गीली मिट्टी में फंसा ट्रक, थमा यातायात। सड़क पर विभाग की लापरवाह व्यवस्था पर उठे सवाल।
  • ‘आर्य’ जाति SC सूची में नहीं, तो राहुल पर SC/ST एक्ट में FIR कैसे? राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर को अधिवक्ता ने बताया फर्जी, दावे ने मचाई सनसनी।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

उत्तराखंड की बेटी मीनल नेगी ने UPSC में AIR 66 हासिल कर इतिहास रचा।

गढ़वाल न्यूज़

उत्तराखंड गजब है : बार बंद कराने पहुंची पुलिस तो अंदर मित्रो के साथ पार्टी करते मिले आईजी, रात एक बजे एसएसपी ने बंद करवाया बार।

गढ़वाल न्यूज़

होली पर काकड़ हिरण शिकार का सनसनीखेज मामला, 14 गिरफ्तार, वन्यजीव कानून के तहत केस दर्ज।

गढ़वाल न्यूज़

उत्तरकाशी के नौगांव मेंअतिवृष्टि से सेब के बगीचे और कृषि भूमि हुयी बर्बाद, मुख्यमंत्री ने दिए राहत और बचाव तेजी से चलने के निर्देश। देखिये वीडियो।

गढ़वाल न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account