Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > पीने के पानी में सीवर का पानी मिलने से ज्योलीकोट में पीलिया-डायरिया का कहर, दो की मौत। 100 से अधिक ग्रामीण बीमार, कई की हालत गंभीर; दिल्ली-बरेली समेत कई अस्पतालों में चल रहा इलाज।

पीने के पानी में सीवर का पानी मिलने से ज्योलीकोट में पीलिया-डायरिया का कहर, दो की मौत। 100 से अधिक ग्रामीण बीमार, कई की हालत गंभीर; दिल्ली-बरेली समेत कई अस्पतालों में चल रहा इलाज।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
September 7, 2026
3 Min Read
Share

Contents
पीने के पानी में सीवर का पानी मिलने से ज्योलीकोट में पीलिया-डायरिया का कहर, दो की मौत। 100 से अधिक ग्रामीण बीमार, कई की हालत गंभीर; दिल्ली-बरेली समेत कई अस्पतालों में चल रहा इलाज।जून से सामने आने लगे थे मामलेदस स्कूल और पांच आंगनबाड़ी केंद्र बंद

पीने के पानी में सीवर का पानी मिलने से ज्योलीकोट में पीलिया-डायरिया का कहर, दो की मौत। 100 से अधिक ग्रामीण बीमार, कई की हालत गंभीर; दिल्ली-बरेली समेत कई अस्पतालों में चल रहा इलाज।

नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पानी से पीलिया और डायरिया का प्रकोप अब जानलेवा हो गया है। क्षेत्र में 100 से अधिक ग्रामीण बीमार पड़ चुके हैं, जबकि दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। कई बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग गंभीर हालत में दिल्ली, बरेली, हल्द्वानी और नैनीताल के अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। कई मरीज आईसीयू में भर्ती बताए जा रहे हैं।

सरियाताल निवासी 16 वर्षीय रितेश जीना और ज्योलीकोट निवासी 26 वर्षीय नीमा जोशी की उपचार के दौरान मौत हुई है। रितेश 11वीं का छात्र था। परिजनों के अनुसार, उसे 18 अगस्त से टायफाइड, उल्टी-दस्त और पेट संबंधी दिक्कत थी। हालत बिगड़ने पर 28 अगस्त को उसे हल्द्वानी के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहां से उसे दिल्ली के एलबीएस अस्पताल और एम्स रेफर किया गया। चिकित्सकों ने लीवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी। बाद में रितेश को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

इधर, ज्योलीकोट निवासी नीमा जोशी भी पीलिया और लीवर संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। उन्हें उपचार के लिए बरेली के राममूर्ति अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जून से सामने आने लगे थे मामले

ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में जून से ही डायरिया, उल्टी-दस्त और टायफाइड के मामले सामने आने लगे थे। एक-एक कर ग्रामीण बीमार पड़ते गए। ग्रामीणों ने पेयजल दूषित होने की शिकायत की थी। प्रशासनिक स्तर पर हुई जांच में सामने आया है कि क्षेत्र के वाटर सप्लाई टैंक से जुड़े जलस्रोत में नैनीताल शहर की सीवर लाइन का पानी मिलने से पेयजल दूषित हुआ। इसके बाद एहतियातन इस जलस्रोत को वाटर टैंक की सप्लाई से अलग कर दिया गया है। दूषित पानी की वजह से ही बीमारी फैलने की आशंका जताई जा रही है।

बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीमार पड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र के गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगा रही हैं। मरीजों की जांच के साथ दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी, नैनीताल, बरेली और दिल्ली रेफर किया जा रहा है।

दस स्कूल और पांच आंगनबाड़ी केंद्र बंद

दूषित पानी से संक्रमण का खतरा देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए ज्योलीकोट, गांजा और सरियाताल क्षेत्र के 10 स्कूल और पांच आंगनबाड़ी केंद्र एक सप्ताह के लिए बंद कर दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं पेयजल व्यवस्था की निगरानी बढ़ाई गई है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भारी बारिश के अलर्ट पर अल्मोड़ा जिले में समेत बंद रहेंगे स्कूल और आगनबाड़ी , देखिये आदेश।
Next Article कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट के सैनिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी फीस में छूट, CIMS एवं UIHMT और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के बीच एमओयू हुआ।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट के सैनिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी फीस में छूट, CIMS एवं UIHMT और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के बीच एमओयू हुआ।
  • पीने के पानी में सीवर का पानी मिलने से ज्योलीकोट में पीलिया-डायरिया का कहर, दो की मौत। 100 से अधिक ग्रामीण बीमार, कई की हालत गंभीर; दिल्ली-बरेली समेत कई अस्पतालों में चल रहा इलाज।
  • भारी बारिश के अलर्ट पर अल्मोड़ा जिले में समेत बंद रहेंगे स्कूल और आगनबाड़ी , देखिये आदेश।
  • भारी बारिश के अलर्ट पर कुमाऊँ के तीन जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र।
  • स्व अध्ययन के दम पर रोहित बिष्ट ने पास की मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (सर) की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने की बैठक।

कुमाऊँ न्यूज़

हर घर तिरंगा अभियान 9 से, 15 अगस्त की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी अल्मोड़ा बोले : तहसील से पंचायत तक गरिमापूर्ण होंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह।

कुमाऊँ न्यूज़

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण का फैसला आने से पहले पुलिस ने हल्द्वानी में लागू किया सख्त डाईवर्जन प्लान, हल्द्वानी आने से पहले पढ़ लीजिये खबर, वरना हो जायेंगे परेशान।

कुमाऊँ न्यूज़

नाबालिग के हाथों में स्कूटी देना पड़ा वाहन स्वामी को भारी, वाहन सीज 40 हजार का कटा चालान

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account