Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (सर) की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने की बैठक।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (सर) की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने की बैठक।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी March 25, 2026 2 Min Read
Share

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (सर) की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने की बैठक।

अल्मोड़ा जिले में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (सर) की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से अपने-अपने स्तर पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने का आग्रह किया, ताकि मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके। जिलाधिकारी ने मतदाताओं की सटीक मैपिंग के लिए भी सभी संबंधित पक्षों से सहयोग देने की अपील की।

- Advertisement -

बैठक में अवगत कराया गया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी विधानसभाओं के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) तैनात कर दिए गए हैं, जो पुनरीक्षण कार्यों की निगरानी एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। अपर जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025 की मतदाता सूची को वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग करने का कार्य 93.27 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है, जो एक महत्वपूर्ण प्रगति है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यह मैपिंग शत प्रतिशत पूर्ण की जाए। बैठक में भाजपा, कांग्रेस, बसपा समेत अन्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर रानीखेत में लगा बहुउद्देशीय शिविर, विधायक नैनवाल ने किया शुभारम्भ।
Next Article पूर्व विधायक महेश नेगी के स्वास्थ में हुआ सुधार, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी ने दिल्ली जाकर जाना हाल।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

पूर्व विधायक महेश नेगी के स्वास्थ में हुआ सुधार, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी ने दिल्ली जाकर जाना हाल।

कुमाऊँ न्यूज़

भाइयों और चाची ने मिलकर युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया। पत्नी पहुंची पुलिस के पास।

कुमाऊँ न्यूज़

अर्टिगा कार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी।

कुमाऊँ न्यूज़

भतरौंजखान में महिला के शोषण के आरोपी नंदन सिंह रावत को हाईकोर्ट में नहीं मिली राहत। दिए ये निर्देश।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?